Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानव कंकाल से जुडे़ 8 चौका देने वाले तथ्य
हम अपनी हड्डियों की परवाह तब तक नहीं करते जब तक कि कोई हड्डी टूट ना जाए या बुढ़ापे में कोई बीमारी ना हो जाए| बात यह है कि हमारी हड्डियों को जीवनभर देखभाल और पोषण की आवश्यकता है|
READ: अपने शरीर के बारे में जानिये कुछ छुपे हुए रहस्य
कंकाल तंत्र में हड्डियां, नस, अस्थि, अपास्थि आदि शामिल हैं| यह कई महत्वपूर्ण कार्य करता है जैसे कि रक्त की संरचना को बनाये रखना, शरीर का मूवमेंट और नई रुधिर कोशिकाओं का निर्माण करना आदि|

1. शरीर की आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पैरों में होती हैं
शरीर में हड्डियों का विभाजन समान नहीं होता है। कुछ हिस्सों में अन्य के बजाय ज्यादा हड्डियां होती हैं| हाथ में 27 और पैर में 26 हड्डियां होती हैं| इसका मतलब है कि दोनों हाथों और दोनों पैरों में मिलाकर 106 हड्डियां होती हैं। इस प्रकार आपके शरीर की आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पैरों में होती हैं।

2. हड्डियां मानव शरीर की सबसे ठोस चीज नहीं है
मानव शरीर में सबसे ठोस टूथ इनैमल (दांत का आवरण) होता है। टूथ इनैमल दांतों की रक्षा करता है और इन्हें बनाये रखता है। कैल्शियम जैसे मिनरल्स की मौजूदगी के कारण यह मजबूत होता है।

3. हड्डियां स्टील से ज्यादा मजबूत हैं
यदि हम मानते हैं कि हड्डियों में वजन होता है तो हम इसकी तुलना किसी मजबूत चीज से कर सकते हैं, हड्डियां स्टील की तुलना में 6 गुना ज्यादा मजबूत होती हैं (यदि हड्डियों और स्टील को समान मात्रा में तोला जाए तो)।

4. हड्डियां जीवित होती हैं
हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि हड्डियां मृत कोशिकाएं हैं| लेकिन जब तक हड्डियां मानव शरीर में होती हैं तब तक ये जीवित होती हैं। उनका नसों और रक्त वाहिकाओं का नेटवर्क होता है। वे कैल्शियम इकठ्ठा कर सकती हैं और इनमें जीवित कोशिकाएं होती हैं।

5. छोटे बच्चे में एक युवा व्यक्ति से ज्यादा हड्डियां होती हैं
एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं (क्योंकि उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं)।

6. शरीर में पैर की अंगुली की हड्डी सबसे कमजोर होती है
पैर की अंगुली की हड्डी कमजोर होती है ये अक्सर और कभी भी टूट जाती हैं। इनका इलाज कराने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं होता है।

7. ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक आम बीमारी है
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक आम बीमारी है और इसकी विशेषता है कि इसमें हड्डियों की संख्या में गिरावट होती है। ऑस्टियोपोरोसिस को रोका जा सकता है और इसका निदान व इलाज किया जा सकता है। हड्डियों की संख्या में कमी से तात्पर्य है कि उनमें मजबूत करने वाले मिनरल्स की कमी जैसे की कैल्शियम। हड्डियों के कमजोर होने से उनमें फ्रैक्चर जल्दी होता हैं।

8. मनुष्य 120000 वर्षों से हड्डियों के ट्यूमर से पीड़ित हैं
आपकी हड्डियाँ सक्रिय और जीवित कोशिकाओं का मिश्रण हैं। आपके शरीर में अन्य कोशिकाओं की भांति हड्डियों की कोशिकाएं सौम्य और घातक ट्यूमर के प्रति अतिसंवेदनशील होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार मनुष्य हजारों सालों से हड्डियों के ट्यूमर से पीड़ित है। वर्ष 2013 में, वैज्ञानिकों ने निएंडरथल पसली की हड्डी में एक ट्यूमर की खोज की जो कि 120000 से 130000 वर्ष पुरानी है। यह अब तक की सबसे पुरानी मानव ट्यूमर है।



Click it and Unblock the Notifications
