Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सोमवार के दिन आलस्य दूर भगाने के स्पेशल टिप्स
सारी दुनिया में लोगों को सोमवार के दिन पर जितना गुस्सा आता है, उतना किसी पर नहीं। मंडे मॉर्निंग लोगों को बिस्तर से निकलना और फिर जल्दी-जल्दी सारे दैनिक कार्य करने के बाद ऑफिस पहुंचना बहुत ख़ल जाता है। दो दिन मस्ती भरे बिताने के बाद कोई भी सोमवार काे जाने के लिए राजी नहीं होता है।
READ: सोमवार को क्यूं रहते हैं आप इतने उदास ?
अगर आपको ऑफिस जाना ही है और सोमवार की सुबह बिना मन के उठना है तो आपको कुछ स्पेशल टिप्स की जरूरत है जो आपको बूस्ट अप करेगें कि यस वेकअप एंड गो.....। तो गौर फरमाईए कुछ ऐसे ही टिप्स पर:

समस्या समझें:
सबसे पहले यह समझें कि आपको सबसे ज्यादा दिक्कत किस बात से होती है। सुबह उठने से, बाहर जाने से या फिर ऑफिस की किचकिच सुनने से। अगर आपकी कोई ऐसी समस्या है जिसे आसानी से हल किया जा सकें, तो उसका हल ढूंढे।

शुक्रवार को ही सोमवार के लिए तैयार हो जाएं:
शुक्रवार को ही ऑफिस से आकर खुद का माइंड सेट कर लें कि आपको सोमवार को जाना ही है। इससे आपको बिल्कुल कष्ट नहीं होगा और आपको दो दिन छुट्टी भी बहुत प्यारी लगेगी।

वीकेंड पर बाहर रहें:
वीकेंड पर आप वर्चुअल वर्ल्ड में न रहकर खुद को दोस्तों के साथ व्यस्त रखें, इससे आपको अच्छा लगेगा। रूटीन शेड्यूल में फ्रेशनेस आएगी और अगली बार ऑफिस जाने पर आपको अच्छा लगेगा।

जल्दी सोएं, जल्दी उठें:
बेंजामीन फ्रैंकलीन ने बिल्कुल सही ही कहा था कि ''जल्दी सोएं और जल्दी उठें''। ऐसा करने से आपका एक रूटीन बना रहता है और आपकी जीवन शैली भी सही रहती है।

खुश हैं:
अगर आप खुद से खुश हैं तो आपको कोई भी दिन खराब नहीं लगेगा। आपको हर दिन की सुबह प्यारी ही लगेगी। फेरेल बिलियम की बातें याद रखो- खुश रहो और संडे को मजेदार बनाओ।

मंडे से करें प्यार:
मंडे को कभी भी बेकार दिन न समझें। दो दिन बूस्टअप होने के बाद आपको सोमवार का दिन बहुत प्यारा लगना चाहिए। इस दिन की वजह से सारी दुनिया मूवऑन होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
