Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
आपके टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं ये 15 चीजें
जब आप अपनी स्वच्छता का ध्यान रखते हैं तो आपको सबसे पहले टॉयलेट में सबसे ज्यादा कीटाणु होेने का ख्याल आता है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपके द्वारा प्रतिदिन इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो टॉयलेट से ज्यादा गंदी होती हैं। जिसमें सबसे पहला नंबर आता है आपके प्यारे मोबाइल का। आपके मोबाइल में इतने जर्म होते हैं कि आपके पूरे परिवार को भयानक बीमार कर सकता है। हम अक्सर सोचते हैं कि हम जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं वो साफ-सुथरी हैं, लेकिन हम सभी भ्रम में जी रहे हैं।
देखा जाएं तो हम इन बातों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। लेकिन बोल्डस्काई का यह आर्टिकल, आपको इस विषय पर पूरी जानकारी देगा और बताएगा कि आप किन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो टॉयलेट से ज्यादा गंदी हैं।

बर्फ:
आपको रेस्टोरेंट में कोल्ड ड्रिंक या पानी में जो बर्फ दी जाती है वह इतनी गंदी होती है कि उससे ज्यादा साफ पानी टॉयलेट में आने वाले नल का पानी होता है।

रेस्टरूम की फर्श:
रेस्टरूम में सबसे ज्यादा गंदगी होती है जिसे साफ कर दिया जाता है लेकिन कीटाणुओं को दूर भगाने के लिए कोई प्रबंध न करने की वजह से इसकी फर्श पर 2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं।

ऑफिस डेस्क:
ऑफिस की डेस्क, जहां आप हर दिन बैठते हैं, वहां टॉयलेट से 400 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

कीबोर्ड:
जिस कीबोर्ड पर प्रतिदिन काम करते हैं, उस कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ आपके द्वारा किए जाने के बावजूद भी उसमें टॉयलेट से 200 गुना कीटाणु होते हैं।

मोबाइलफोन:
जिस मोबाइल फोन को हम दिनभर कैरी करते हैं उसमें टॉयलेट सीट से 100 गुना ज्यादा कीटाणु होते हैं। शायद इसे पढ़ने के बाद आप थोड़े से सावधान हो जाएं।

रेस्टोरेंट मेन्यू:
बाहर खाना खाने के शौकीन समझ लें कि मेन्यू में भयानक कीटाणु होते हैं। हर व्यक्ति के द्वारा स्पर्श करने की वजह से इसमें काफी मात्रा में कीटाणु होते हैं जो आपको बहुत बीमार भी कर सकते हैं।

टूथब्रश:
क्या आपकी आदत है कि आप अपना ब्रश, सभी के साथ उसी कंडी में लगा देते हैं वो भी बिना कैप के। आपको पता होना चाहिए कि टूथब्रश में काफी बैक्टीरिया होते हैं जिसे बिना उबले पानी में धुले बिना आपको संक्रमण होने का खतरा भी हो सकता है।

कार्पेट:
कार्पेट के एक इंच में 2 लाख बैक्टीरिया होते हैं जो कि टॉयलेट से 40 लाख गुना ज्यादा गंदी होती है।

फ्रिज:
फ्रिज में ई-क्वाइल की तादात बहुत ज्यादा होती है जो कि मानव शरीर में संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

शॉपिंग बैग:
घरों में अक्सर एक शॉपिंग बैग होता है जिसे लेकर बाहर जाया जाता है, इस शॉपिंग बैग में बहुत ज्यादा कीटाणु होते हैं।

टीवी रिमोट:
घरों में दिन में कम से कम एक बार टीवी रिमोट से पाला सभी का पड़ता है। लेकिन टीवी रिमोट में छुपकर बैठकर कीटाणुओं के बारे में किसे पता है। जी हां, इसमें कम से कम लाखों की मात्रा में कीटाणु होते हैं।

दरवाजे का हत्था:
घरों के दरवाजे का हत्था काफी गंदा होता है। इसमें भी काफी गंदगी होती है।

बिजली के स्विच:
बिजली के स्विच में 217 बैक्टीरिया, कम से कम होते ही हैं।

किचेन का सिंक:
जिस सिंक में आप बर्तन साफ करती हैं उसी में लाखों की तादात में कीटाणु होते हैं।

पैसे
पैसे को लेना-देना हमेशा चलता है। क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कीटाणुओं का ट्रांसफर पैसों से ही होता है।



Click it and Unblock the Notifications
