Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अपने मासूम बच्चे को बचाना है तो उन्हें ऐसे करें यौन शोषण के बारे में शिक्षित
दुनियाभर में अनेक युवा लड़के-लड़कियों को यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है, और यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि कुछ लोगों का नज़रिया नहीं बदलेगा।
पेरेंट्स और स्कूल बच्चों को सुरक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, यदि उनकी सुरक्षा कमजोर पड़ जाये तो शायद बच्चों के साथ ना जाने क्या हो, जो कि आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है!
इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा यौन शोषण का शिकार ना हो, तो उसे यौन शोषण के बारे में उसकी समझ के अनुसार शिक्षित करना जरूरी है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो कि आपके बच्चे के समझने और यौन शोषण से बचने में मददगार हैं। आइये देखते हैं...

टिप 1
सबसे पहले तो, अपने बच्चे की उम्र के अनुसार उन्हें यौन शिक्षा दें, तभी वे यौन शोषण का मतलब समझ पाएंगे।

टिप 2
यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चे के साथ एक दोस्ताना रिश्ता बनाकर रखें, ताकि वो आपसे बात करने में डरे नहीं और कोई भी परेशानी हो तो निःसन्देह आपको बताए।

टिप 3
अपने बच्चे से यौन शोषण के बारे में खुलकर बात करें और उन्हें समझाएँ कि इसमें उनकी कोई गलती है, ताकि वे आपको बताने में डरें नहीं।

टिप 4
अपने बच्चे को सुरक्षा के टिप्स की जानकारी दें, जैसे कि अंजान व्यक्ति से चीजें नहीं लेना, बिना जान पहचान वाले व्यक्ति के साथ नहीं जाना, चाहे वो ये कहें कि उनके पेरेंट्स ने ही उन्हें स्कूल से लाने के लिए भेजा है।

टिप 5
उन्हें बताएं कि शरीर के कुछ अंग प्राइवेट होते हैं और उन्हें इसकी सीमा के बारे में बताएं। ताकि यदि कोई शरीर के उस भाग को छूने की कोशिश करे तो वे समझ जाएँ कि ये गलत है।

टिप 6
ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चा आपसे गोपनीय बात भी करे, कई यौन अपराधी बच्चे को कहते हैं यह बात गोपनीय रहनी चाहिए, किसी को भी नहीं बतानी है और बच्चे फिर ऐसा ही करते हैं।

टिप 7
अपने बच्चे को बताएं कि यदि को अजनबी उनसे कुछ ऐसा करे जिसमें वो सही या सहज महसूस ना करें तो वे उसे ऐसा नहीं करने दें और ऐसा करने से मना करें।



Click it and Unblock the Notifications
