Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खुशखबरी: बैंक में 50 हजार से ज्यादा की नगद लेनदेन पर अब कर सकते हैं आधार कार्ड का इस्तेमाल
ये खबर उन लोगों को राहत की सांस देगी जिनके पास पैन कार्ड नहीं और वो बैंक में 50 हजार से ज्यादा की लेनदेन करना चाहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास पैन कार्ड मौजूद नहीं है तो वह बैंक में 50 हजार रुपये से ज्यादा की लेनदेन के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है। जहां जहां पैन कार्ड अनिवार्य था वहां पर आधार नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है, खासतौर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान व्यक्ति अब आधार नंबर का प्रयोग कर सकता है।

पैन और आधार कार्ड बने एक दूसरे के विकल्प
आमजन के लिए इस सुविधा की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करने के दौरान की। उन्होंने देश के ग्राहकों के लिए कई नियमों को आसान बनाने के लिए पैन कार्ड की जगह आधार का विकल्प देने की बात कही। अब तक जिन जगहों पर सिर्फ पैन कार्ड को अनिवार्य माना गया था, अब हर उस स्थान पर लोगों को आधार नंबर इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिल सकेगा।

बैंक करेंगे अपना सिस्टम अपडेट
इस ऐलान के बाद राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने बैंकों को अपना सिस्टम अपग्रेड करने के लिए कहा है ताकि जहां पर भी पैन कार्ड अनिवार्य था, वहां ग्राहक अपना आधार नंबर प्रयोग कर सके। मौजूदा समय में यदि ग्राहक बैंक से 50 हजार रूपये से ज्यादा की रकम निकालना या जमा कराना चाहता है तो उसके पास पैन कार्ड का होना जरूरी है।
उनके बताये आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 22 करोड़ पैन कार्ड धारक ही आधार से जुड़े हैं, वहीं 120 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड है। यदि किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड है लेकिन पैन कार्ड नहीं है तो वो आधार कार्ड की मदद से अपना पैन कार्ड बनवाएगा और फिर उसका इस्तेमाल कर पाएगा। ऐसी स्थिति में लोगों के लिए सीधे आधार कार्ड का इस्तेमाल करना आसान और सुविधाजनक है।

पूर्ण रूप से नहीं हटा है पैन कार्ड
राजस्व सचिव ने ये भी बताया कि बैंकिंग सिस्टम में पैन कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से खत्म नहीं होगा बल्कि वो इसकी अनिवर्यता को खत्म करके आधार कार्ड को एक विकल्प के रूप में लाना चाहते हैं।

एनआरआई को जल्द मिलेगा आधार कार्ड
भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई लोगों के लिए देश में आने के बाद आधार कार्ड जारी किया जा सकेगा। गौरतलब है कि वर्तमान समय में भारतीय पासपोर्ट रखने वाले अनिवासी भारतीयों को आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए 180 दिनों तक का लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब वो अपना केवाईसी पूरा करके वित्तीय लेनदेन कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
