Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकअप के बाद टैटू का इतना क्रिएटिव रूप नहीं देखा होगा आपने
कुछ लोग बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं जब वो अपनी गर्लफ्रेंड या फिर अपनी पत्नी का चेहरा ही टैटू के रूप में अपने शरीर पर बनवा लेते हैं। उनमें से कई लोगों को आगे चलकर अपने टैटू में बदलाव करना पड़ जाता है क्योंकि जिसके चेहरे की उन्होंने तस्वीर बनवायी, वो उनकी एक्स बन चुकी है।

यहां हम उन लड़कियों की बात नहीं करने वाले हैं बल्कि उनके पार्टनर्स का जिक्र करेंगे जिन्होंने उनके चेहरे वाले टैटू का कमाल का बदलाव करवाया। दरअसल असली टैटू में बदलाव करने के बाद ये कुछ अलग और बेहतरीन बनकर सामने आए हैं, शायद पहली बार में ही इस तरह का डिजाइन बनाने के बारे में किसी ने सोचा ही नहीं होगा। तो चलिए आज देखते हैं ब्रेकअप के बाद कैसे लोगों ने अपनी एक्स की फोटो को फनी तरीके से चेंज किया।

एक्स से बेहतर तो ये डॉगी है!
इस आदमी ने अपने एक्स की टैटू की जगह पर फर वाले क्यूट डॉगी को चुना, जिसे सीने के पास इसने गुदवाया। देखा जाए तो ये उतना बुरा ऑप्शन भी नहीं है।

अपनी एक्स को बना दिया वॉरियर
इस शख्स ने अपने एक्स के चेहरे वाले टैटू को बदलने के लिए प्राचीन समुराई वॉरियर को चुना है। इसे खतरनाक बनाने के पीछे आर्टिस्ट की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

काश! ये तस्वीर वाली लड़की इस टैटू को देख पाती
इस टैटू का अल्टरेशन काफी बढ़िया हुआ है। फिलहाल तो ये जानने की उत्सुकता है कि इस लड़की ने अपने चेहरे वाले टैटू का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कैसे रिएक्ट किया होगा। उसका चेहरा पूरी तरह से राक्षसी की तरह बन गया है।

एक और डेविल!
शायद लड़कों को अपनी एक्स के टैटू को राक्षस या शैतान की शक्ल में बदलवाना ज्यादा पसंद आ रहा है। क्या पता इन्होंने इतना दुःख भी झेला हो?

ये सबसे बेहतरीन है
देखकर तो लगता है इस लड़की ने जरूर इस आदमी को तकलीफ पहुंचाई है। लेकिन इस टैटू को देखकर एक बात तो कन्फर्म है कि ये टैटू आर्टिस्ट कमाल का है और इस काम का बेहतरीन हुनर इसके पास है।



Click it and Unblock the Notifications
