Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लाल जोड़े में सजी दुल्हन मंडप नहीं, पहुंची एग्जाम सेंटर, वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कुछ है तो वह है शिक्षा। विशेष रूप से, महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व और भी अधिक माना गया है। कहा जाता है कि जब एक पुरूष शिक्षित होता है तो केवल एक इंसान ही आगे बढ़ता है। लेकिन जब एक स्त्री शिक्षित होती है तो पूरा परिवार व समाज शिक्षित होता है। महिलाओं की आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के दरवाजे भी शिक्षा से ही खुल सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हर चीज को दरकिनार करके केवल अपनी शिक्षा पर फोकस करती हुई नजर आ रही है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

दरअसल, गुजरात के राजकोट की रहने वाली शिवांगी बगथरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल जोड़े में सजी परीक्षा देते हुए नजर आ रही हैं। शिवांगी बगथरिया की शादी का दिन 22 नवंबर को तय किया गया था और उसी दिन उनकी परीक्षा की डेट भी आ गई। लेकिन उन्होंने शादी से पहले अपना एग्जाम देना ज्यादा जरूरी समझा।
यहां सबसे खास बात यह रही कि शिवांगी के इस कदम को उनके मायके सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने भी साथ दिया। यहां तक कि एग्जाम सेंटर तक खुद उनके होने वाले पति और अन्य परिजन छोड़ने के लिए आए और परीक्षा खत्म होने तक उनका बाहर ही इंतजार करते रहे।

शिवांगी बगथरिया सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ सोशल वर्क सेमेस्टर-5 की परीक्षा देने पहुंची थी। जब उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई, तब ही अचानक एग्जाम की डेट भी आ गई। ऐसे में शिवांगी ने एग्जाम को स्किप करने की जगर परीक्षाएं देनी जरूरी समझीं। जब उन्होंने इस विषय में बात की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी का मुहूर्त थोड़ा लेट करके शिवांगी की इच्छा का मान रखा।
बता दें कि इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह वायरल हो गया और लोग शिवांगी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
