Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Happy World Environment Day: इस खास दिन पर आपको जरूर जानने चाहिए इन मशहूर लोगों के विचार
Pulse
oi-Staff
By Divya Sahu
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और साथ ही इसके संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित करना है।
इस दिन आप भी ये संकल्प जरूर लें कि आप अपने एरिया में कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाएंगे। आपके एक छोटे प्रयास से ही शुरुआत होगी।
पर्यावरण की महत्ता पर कई महान लोग भी अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। सब इस बात से वाकिफ हैं कि पर्यावरण के नाश से जीवन का विनाश जुड़ा हुआ है। आइए विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जानते हैं जाने माने लोगों के अनमोल विचार।

पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं।
-महात्मा गांधी

जो देश अपनी मिट्टी को नष्ट कर देता है, वह खुद को नष्ट कर लेता है।
जंगल हमारी भूमि के फेफड़े हैं, वे हमारी हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को नयी ताकत देते हैं।
-फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट

भविष्य या तो हरा होगा या तो नहीं होगा।
-बॉब ब्राउन

हमारा कोई समाज नहीं होगा, अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं। .
-मार्गरेट मीड

मैं खुश हूँ कि मैं ऐसे भविष्य में युवा नहीं होऊंगा जिसमे जंगल ना हों।
-आल्डो लियोपोल्ड

जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
-बिल गेट्स

पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं। यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि हम भी जल्द ही खतरे में होंगे।
-रोजर टोरी पीटरसन

भगवान इन पेड़ों पर ध्यान देता है, इन्हें सूखे, बीमारी, हिम्स्खलन और हजारों तूफानों और बाढ़ से बचाता है। लेकिन वो इन्हें बेवकूफों से नहीं बचा सकता।
-जॉन मुइर

अफसोस की बात है, जंगल की तुलना में रेगिस्तान बनाना कहीं आसान होता है।
जेम्स लवलॉक
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications