Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Supreme Court: हूकर,वैश्या जैसे शब्दों का अदालतों में नहीं होगा इस्तेमाल, एससी ने हैंडबुक जारी की
The Supreme Court of India: कोर्ट के फैसलों में और वकीलों की दलीलों में अब लैंगिक रूढ़िवादिता नहीं कही जा सकती और ना ही किसी तरह के ऑर्थोटॉक्स शब्दों का इस्तेमाल होगा। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इसके संबंध में एक हैंडबुक लॉन्च की है, जो न्यायाधीशों को कोर्ड फैसलों और कानूनी दस्तावेजों में गलत तरह के लिंग संबंधित शब्दों के इस्तेमाल से बचने में मदद करेगी।

भारत की सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में लिंग संबंधित विशेषकर महिलाओं के लिए यूज होने वाले आपत्तिजनक शब्दों पर रोक लगाने के लिए फैसला लिया है। ये 'हैंडबुक ऑन कॉम्बैटिंग जेंडर स्टीरियोटाइप्स' देश के सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा लॉन्च की गई है।
बता दें कि ये हैंडबुक 30 पन्नों की है और इसमें कोर्ट के आदेशों, फैसलों, वकीले की जिरह के दौरान अनुचित लिंग शब्दों के इस्तेमाल से बचने के बारें में बताया गया है, साथ ही उनकी जगह कौन से दूसरे शब्द यूज किये जा सकते हैं वो भी इसमें बताया गया है।
हैंडबुक में इन स्टिरियोटाइप शब्दों को बदलकर दूसरे नये शब्दों के बारें में बताया गया है।
उत्तेजक कपड़े- ड्रेस
रखैल- शादी के बाहर महिला का किसी और पुरुष के साथ रोमांटिक रिलेशन
अनैतिक व्यवहार वाली महिला-महिला
बहकाने वाली- महिला
अविवाहित मां- मां
व्यभिचारिणी- महिला
वेश्या- सेक्स वर्कर
अफेयर- शादी से बाहर के संबंध
बास्टर्ड (नाजायज औलाद)- ऐसा बच्चा जिसके पैरेंट्स ने शादी न की हो
परपुरुष गामिनी, एडल्टेरेस- शादी से बाहर महिला के किसी अन्य पुरुष से शारीरिक संबंध
बाल वेश्या- बच्चे जिनका ट्रैफिकिंग कराया जा रहा हो
हूकर- सेक्स वर्कर
अप्राकृतिक संबंध- सेक्सुअल संबंध
रखैल (कीप)- शादी से बाहर महिला के किसी और पुरुष से रोमांटिक संबंध
छेड़छाड़ (ईव टीजिंग)- गलियों में सेक्सुअल हरासमेंट
इंडियन अथवा वेस्टर्न वूमेन- महिला
हाउस वाइफ- होम मेकर



Click it and Unblock the Notifications
