Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
वैष्णो देवी में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड में फंसे यात्री, यात्रा पर निकले तो बरतें ये 5 सावधानियां
Vaishno Devi Yatra in Rainy Season Safety Tips : माता वैष्णो देवी की यात्रा देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित यह पवित्र तीर्थस्थल सालभर हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र बना रहता है। लेकिन मानसून के मौसम में यहां यात्रा करना चुनौतियों से भरा हो सकता है।
हाल ही में कटरा से भवन तक के मार्ग पर हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की खबर ने एक बार फिर यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की अहमियत को उजागर कर दिया है।

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से बाधित हुआ सफर
सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण वैष्णो देवी के नए रूट पर भूस्खलन हुआ, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा। इस कारण बैटरी कार सेवा को रोक दिया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कटरा से भवन तक जाने वाला नया मार्ग फिलहाल सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।
त्रिकुटा की पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश ने भूस्खलन की आशंका को और बढ़ा दिया है। ऐसे में जो श्रद्धालु यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें या तो अपनी यात्रा थोड़े समय के लिए स्थगित कर देनी चाहिए या फिर यात्रा के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
बारिश के मौसम में क्यों जोखिम भरा होता है वैष्णो देवी जाना?
वैष्णो देवी का मंदिर समुद्र तल से लगभग 5300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कटरा से भवन तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 12 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। मानसून के मौसम में यह चढ़ाई और भी कठिन हो जाती है क्योंकि रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं और कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है।
यद्यपि मानसून में हरियाली और प्राकृतिक झरने रास्ते को बेहद सुंदर बना देते हैं, लेकिन सुरक्षा को नजरअंदाज करना खतरे को बुलावा देना होगा।
हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा भी प्रभावित
जो श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा करना पसंद करते हैं, उन्हें भी इस मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। तेज बारिश और खराब मौसम के कारण अक्सर हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित होती हैं या रद्द कर दी जाती हैं। वहीं बैटरी कार मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण फिलहाल यह सेवा स्थगित कर दी गई है।
आपदा प्रबंधन दलों को भी रास्तों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
इन जरूरी चीजों को साथ रखना न भूलें
अगर आप बारिश के मौसम में वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल रहे हैं, तो कुछ जरूरी सामानों को अपने साथ अवश्य रखें:
- रेनकोट और छाता: बारिश से बचने के लिए
- कैनवस शूज़ या मजबूत बूट्स: फिसलन वाले रास्तों के लिए
- छड़ी: चढ़ाई में संतुलन बनाए रखने के लिए
- प्लास्टिक कवर या रेन बैग: सामान और मोबाइल फोन को सूखा रखने के लिए
ध्यान रखें कि यदि आप ये सामान लाना भूल जाते हैं तो आप इन्हें कटरा या रास्ते में मौजूद दुकानों से किराए पर भी ले सकते हैं।
सुरक्षित यात्रा के लिए करें प्लानिंग
यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें और स्थानीय प्रशासन या वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें। अनावश्यक जोखिम न लें और बच्चों या बुजुर्गों के साथ यात्रा कर रहे हों तो खास ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
