Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रिटायरमेंट हो तो ऐसा! नागौर के टीचर को स्टूडेंट्स ने विदाई पर दी लग्जरी कार, 7 दिन तक मनाया जश्न
कहते हैं न टीचर एक मोमबती की लो समान है जो खुद जलकर समाज को रोशन करता हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला। जब एक शिक्षक की रिटायरमेंट में उसके सभी पढाए काबिल स्टूडेंट्स पहुंचे। ये ही नहीं उन्होंने शिक्षक के रिटायरमेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए 7 दिन इस समारोह का जश्न मनाया। अब राजस्थान के नागौर में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) हनुमान सिंह देवड़ा की रिटायरमेंट की अनोखी विदाई चर्चा में हैं।
रिटायरमेंट पर स्टूडेंट्स ने गुरु दक्षिणा में लग्जरी कार दी। इस कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत कई नेता और अफसर शामिल हुए। इस कार्यक्रम से एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें शिक्षामंत्री शिक्षक के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

32 सालों का कार्यकाल
हनुमान राम देवड़ा बतौर पीटीआई नागौर जिले के गोगेलाव गांव सेठ मेघराज एवं माणकचंद बोथरा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पिछले 32 सालों से शिक्षक के रुप में पदस्थ थे, जब वो रिटायर्ड हुए तो पूरा गांव भावुक हो गया। पीटीआई हनुमान सिंह देवड़ा पढ़ाए गए उनके तमाम काबिल छात्रों ने मिलकर उनका रिटायरमेंट ऐताहासिक मनाने की सोची।

कई स्टूडेंट को बनाया काबिल
दरअसल, पीटीआई हनुमान सिंह देवड़ा ने अपने नौकरी के सेवाकाल में द्रोणाचार्य बनकर अनेक अर्जुन तैयार किए, जो आज देश की सेवा में लगे हैं। 32 साल की अपनी सेवा में पीटीआई हनुमान राम देवड़ा ने 29 साल तो सिर्फ इसी गोगेलाव स्कूल को दिए हैं, जहां उनके 65 शिष्य सेना में हैं। वहीं 20 शिष्य पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं कई स्टूडेंट सरकारी सेवा में हैं तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बने हैं, बाकि सैकड़ों अन्य सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। यही वजह है कि अपने 'गुरु द्रोणाचार्य' के सेवानिवृत्ति समारोह को इन्हीं अर्जुनों ने मिलकर ऐतिहासिक बना दिया।

विदाई में दी कार
पीटीआई हनुमान राम देवड़ा के पढ़ाए हुए इन शिष्यों ने पूर्व छात्र परिषद नाम से पहले एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया और फिर सभी शिष्य अपनी सरकारी सेवाओं से छुट्टी लेकर गांव गोगेलाव पहुंच गए। जहां एक सप्ताह तक कई खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान, पौधरोपण कर 31 जुलाई को गुरु को भावुक विदाई देने के साथ ही उन्हें 10 लाख रुपए की लग्जरी कार भी गिफ्ट की।



Click it and Unblock the Notifications
