Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
ब्लू मून, ब्लड मून और सुपरमून में क्या होता है अंतर? आपको आज बताएंगे यहां फर्क
Difference between Blood Moon, Blue Moon and Supermoon : 19 अगस्त को रक्षबंधन के मौके पर ब्लू मून का नजारा भी देखने को मिलेगा। हालांकि कई लोगों को लगता हैं कि इस दिन चंद्रमा नीला दिखाई देता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है बल्कि ये सिर्फ साइंटिफिक टर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह टर्म चांद के अलग-अलग स्टेज को परिभाषित करते हैं।
कई बार हम देखते हैं कि चांद धरती से हर दिन अलग ही नजर आता है। वहीं पूर्णिमा के दिन चांद पूरा दिखाई देता है। कई बार आसमान में चांद लाल रंग में चमकता हुआ सा नजर आता है तो वहीं कई बार बहुत बड़ा लगता है। दरअसल सालभर में आने वाली पूर्णिमा के दौरान चांद को अलग-अलग स्टेज पर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि ब्लू मून, ब्लड मून और सुपरमून में क्या अंतर होता है?

क्या होता है ब्लड मून?
ब्लड मून का एक मतलब इसकी लाल चमकता हुआ चंद्रमा, यह ब्लड मून पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान होता है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान, पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी से छिप जाता है। ऐसे में पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर जब रोशनी चांद की सतह पर पड़ती है तो यह लाल रंग में परिवर्तित हो जाती है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।
क्या होता है सुपरमून?
रात में जब सामान्य से बड़ा चंद्रमा दिखाई देता है, उसे सुपरमून कहते हैं। ये सिर्फ इसलिए बड़ा दिखाई देता है क्योंकि ये पृथ्वी के थोड़ा करीब होता है। सुपरमून एक उपनाम है जिसे खगोलविद पेरिगियन पूर्णिमा कहते हैं, एक ऐसा चंद्रमा जो पूर्ण होता है और पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में अपने सबसे निकटतम बिंदु पर होता है।
क्या होता है ब्लू मून?
ब्लू मून का मतलब यह नहीं है कि आपको उस दिन आसमान में चांद नीला दिखाई देगा, यह एक एक खगोलीय घटना है। यह तब होती है जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा होती हैं या एक मौसम में चार पूर्णिमा होती हैं और उसमें से तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इसे- स्टरजियॉन मून (Sturgeon Moon) भी कहते हैं।
बल्कि ब्लू मून इसलिए खास है क्योंकि यह चार पूर्णिमा वाले मौसम में अतिरिक्त चंद्रमा है। ऐसा आमतौर पर हर ढाई साल में ही होता है। 1940 के दशक से ब्लू मून शब्द का इस्तेमाल कैलेंडर महीने में दूसरी पूर्णिमा के लिए भी किया जाता है। ऐसा आमतौर पर हर ढाई साल में ही होता है।
हार्वेस्ट मून क्या होता है?
हार्वेस्ट मून का मतलब होता है कि पूर्ण, चमकीला चंद्रमा जो शरद ऋतु की शुरुआत के सबसे पास होता है। ये नाम बिजली से पहले के समय से है, जब किसान देर रात तक अपनी फसल काटने के लिए चंद्रमा की रोशनी पर निर्भर थे। चंद्रमा की रोशनी विशेष रूप से पतझड़ के दौरान जरुरी थी, जब फसले पक जाती है। इस तरह से ये चंद्रमा के प्रकार एक-दूसरे से अलग होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
