Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मैंने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड को किसी और के साथ बिस्तर में देखा
ये सब लगभग 5 साल पहले हुआ था। अपनी टीनएज में मैं बहुत खुश थी क्योंकि मैं 18 की होने वाली थी। एडल्ट होने पर मन में एक तरह की खुशी होती है। सभी टीनएजर्स की तरह मैं अपने कॉलेज के सीनियर्स को लेकर थोड़ा घबराई हुई थी।

किसी का पीछा करने में मुझे बहुत मज़ा आता था और जब बात सोशल मीडिया की हो तो इसमें मेरा कोई जवाब नहीं था। उस समय मुझे एक लड़के पर क्रश हो गया और मेरे देखने के तरीके से उसने भी मुझे नोटिस करना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट
एक दिन मुझे उसकी तरफ से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसे देखकर मैं तो खुशी से उछल पड़ी। ऐसा लगा जैसे मानो मेरी सारी मेहनत रंग ले आई हो। मैंने उसके साथ बात करनी शुरु की और हम एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट भी करने लगे थे। एक दिन उसने मुझे मिलने के लिए पूछा।

मैंने उसका प्रपोज़ल मान लिया
मैं तो जैसे खुशी से झूम उठी थी और ये सारी बातें मैंने अपनी बैस्ट फ्रेंड को जाकर बताईं। उसने मुझे हिम्मत दी और मैंने उसका प्रपोज़ल मान लिया। हम दोनों का धर्म अलग था इसलिए हम दोनों ने अपने भविष्य को लेकर कुछ ज्यादा सीरियसली नहीं सोचा था, बस जो जैसे चल रहा था हम उसी में खुश थे। लगभग डेढ़ साल के बाद उसका कोर्स खत्म हो गया और वो पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स देखने लगा। मैं चाहती थी कि वो मेरे ही पास कहीं कोर्स ज्वॉइन कर ले ताकि हम दोनों को ज्यादा दूर ना रहना पड़े।

मैं खुश थी
दिन बीतते गए और उसे पास में ही एनआईटी में एडमिशन मिल गया। मैं खुश थी और ठान चुकी थी कि उसकी लाइफ में जो भी मुश्किलें आएंगीं, मैं उसका साथ हमेशा दूंगीं और उसकी हर बात को गौर से सुनुंगीं। बस इसी तरह दिन बीतते गए।

जब आई उसकी लाइफ में एक ‘फीमेल फ्रेंड'
इसके बाद उसने मुझे अपनी एक ‘फीमेल फ्रेंड' के बारे में बताना शुरु कर दिया। मुझे उसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।
मैंने उसे उस लड़की से दूर रहने के लिए कहा लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे वो उस लड़की का दीवाना होता जा रहा था। वो रात को पढ़ाई करने के लिए उसे बुलाता था और मैं अपने प्यार के खोने के गम में रोए जा रही थी। मैं जब भी रात को उसे कॉल करती तो उसका फोन हमेशा बिजी जाता था। ऐसा 2-3 घंटे तक चलता रहता था जब तक कि मुझे गुस्सा ना आ जाए। बाद में वो मुझसे माफी मांगता और उस लड़की से दूर जाने की बात करता लेकिन बाद में फिर वही सब चालू हो जाता।

मैनें अपने दोसत को उसके पीछे लगाया
कई दिनों तक इस बात को लेकर मैंने उससे झगड़ा किया और उसने माना कि वो उसकी गलती थी पर फिर भी इस सबको लेकर मेरे मन में कुछ सवाल थे। कुछ हफ्तों तक मैंने उससे कोई बात नहीं की और अपने एक दोस्त को उस पर नज़र रखने के लिए कहा, मैं जानना चाहती थी कि वो क्या करता है।
मेरे उस दोस्त ने उसे रात के 1 बजे कॉल किया और उसका फोन एक लड़की ने उठाया लेकिन मेरे दोस्त ने मुझे बचाने के लिए कुछ नहीं बताया।

वह लड़की के साथ बैंगलोर में था
एक हफ्ते बाद मुझे पता चला कि वो उस लड़की के साथ बेंगलुरु में है। उसके साथ वो मुझे पब की तस्वीरें भेजने लगा। साथ ही उसने मुझे अपना एक वीडियो भी भेजा। उस वक्त मेरा दिल बिलकुल टूट चुका था। मैं उसे अपने दिल से निकालना चाहती थी।

मैंने उसे लड़की के साथ बिस्तर पर देखा
मैं उसके लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार थी, मैं उससे शादी करना चाहती थी लेकिन उसने मेरे साथ मज़ाक किया। इसके बाद उसे देखने के लिए बज मैं उसके कमरे में गई तो वो उस लड़की के साथ बिस्तर में सो रहा था। टूटे दिल और भारी मन के साथ मैंने उन दोनों को उठाना सही नहीं समझा और मैं वहां से चली आई।

अब वो दोंनो रिलेशनशिप में थे
इसके बाद उसकी दोस्त ने इस बात को कबूल किया कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं। ये सब कुछ मेरे पीठ पीछे 3 महीने से चल रहा था और मैं बेवकूफ थी जो कुछ समझ ही नहीं पाई। सब कुछ जानते हुए भी मैंने जैसे अपनी आंखें बंद कर ली हों। मैंने उसके साथ जो एक-डेढ़ साल का वक्त बिताया था वो ही मेरे लिए काफी था इसलिए मैंने उस पर कोई गुस्सा नहीं किया।

वो आगे बढ़ चुका था जबकि मैं अभी भी वहीं थी
वो आगे बढ़ चुका था जबकि मैं अभी भी वहीं थी। कुछ दिनों बाद मैंने सुना कि उस लड़की ने किसी और के लिए उसको छोड़ दिया और जल्द ही उसकी शादी भी होने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications
