Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
ये सेक्सी सीक्रेट, जो हर महिला चाहती है कि उनके पार्टनर को मालूम होने चाहिए
सेक्स करने की जितनी ललक पुरुषों में होती है, उतनी ही महिलाओं में भी होती है। बस फर्क इतना होता है कि जहां पुरुष बयां कर देते है, महिलाएं बताने में थोड़ा झिझकती है।
हर महिला की चाह होती है कि उसका पार्टनर उसकी मन की हर बात समझे चाहे वो शॉपिंग करना हो या रोमांस। महिलाएं अक्सर अपने फीलिंग्स के बारे में खुलकर इजहार नहीं कर पाती है। लेकिन वो अपने पार्टनर से उम्मीद करती है कि वो उन्हें समझेंगे। आज इस आर्टिकल में हम 7 ऐसे सेक्स सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं जो हर महिला चाहती है कि बेड पर उनके पार्टनर इनके बारे में मालूम होना चाहिए।

सेंसुअल टॉक से करें शुरुआत
बहुत सारी महिलाएं को लगता है कि बेड पर उन्हें टर्न ऑन करने के लिए कुछ अच्छी और सेंसुअल बातों की जरुरत होती है। उनके लिए अच्छी और रोमांटिक बाते बहुत जरुरी होती है। बेड पर रोमांटिक बातें कामोत्तेजना को जगाने में हेल्प करती है। एक आदमी अपनी पार्टनर को इस बात का अहसास करवा सकता है कि वो उससे कितना प्यार करता है। इसलिए इंटीमेट होते समय साथ उनके साथ मेंटली अटैचमेंट बहुत जरुरी है।

महिलाएं तारीफ सुनना पसंद करती है
जो कपल्स बहुत समय से साथ है, तो ये स्वाभाविक सी बात है कि महिलाओं को लगने लगता है कि उनके पार्टनर उनमें कम इंट्रेस ले रहे है। महिलाओं को लगता है कि वो अब उनके पार्टनर के लिए ज्यादा आकर्षक नहीं रही इसलिए महिलाएं खुद को छुपाने लगती है जैसे वो अंधेरे में कपड़े बदलती है। पुरुषों को महिलाओं की इस बात का ध्यान र खना चाहिए और अपनी पार्टनर की खुलकर तारीफ करनी चाहिए। हमेशा आपको अपनी पार्टनर की खूबियों को बताना चाहिए।

सेक्स उनके लिए अलग नहीं
दूसरी और जहां पुरुष स्ट्रेस और चिंता से बाहर निकलने के लिए सेक्स को एंजॉय करते है। वहीं महिलाओं के लिए एक अच्छे सेक्स का मतलब होता है अच्छा अनुभव और अच्छी भावनाएं। आप अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान कैसा व्यवहार करते हो ये महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है। बेड पर आपका सख्त व्यवहार, सख्त आवाज और आपके तीखे शब्द आपके पार्टनर को बेड पर बुरा फील करवा सकते हैं इसलिए बेड पर उनके साथ प्यार से व्यवहार करें।

महिलाएं ऑफ बीट होकर सोचती है
महिलाएं सेक्स से ज्यादा रोमांस को तरजीह देती है। कडलिंग, हाथ पकड़ना और किस यह सब महिलाओं के लिए मायने रखते हैं। कई महिलाओं का कहना है फॉरप्ले से पहले उनके पार्टनर इन सारी चीजों की तरफ ध्यान नहीं देते है। हर महिला अपने पार्टनर के छुअन का आनंद लेना चाहती है और उस खुशी का अहसास करना चाहती है। इसलिए सेक्स से पहले आप उन्हे नॉन सेक्सुअल टच और कडलिंग से उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं।

सीरियस सेक्स नहीं है पसंद
बेड पर कई बार पुरुष बहुत गंभीर हो जाते है। वो भूल जाते है कि महिलाएं कैसा सेक्स पसंद करती है। इसलिए वो एक बार भी नहीं मुस्कारते हैं। सेक्स को आप जितना हल्का और आनंदपूर्वक बनाएंगे आपकी पार्टनर भी उसे उतना ही एंजॉय करेंगी।

आफ्टर प्ले भी पसंद
जिस तरह सेक्स की शुरुआत में पुरुषों को फोरप्ले बहुत पसंद आता है, उसी तरह महिलाओं को भी सेक्स के बाद आफ्टर प्ले काफी पसंद होता है।

सेक्स के बाद दे एक अटेंशन
कई बार होता है कि लवमेकिंग के बाद पुरुष सो जाते है या अपने किसी काम में व्यस्त हो जाते हैं। लवमेकिंग के बाद भी महिलाओं को वास्तव में कुछ सुकुन या प्यार के पल अपने पार्टनर के साथ बिताने की इच्छा होती है। कई महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि सेक्स के बाद उनके पार्टनर सो जाते है। यह सच है कि जब एक आदमी सेक्स कर रहा है, तो उसके एंडोर्फिन का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है। लगभग स्खलन के तुरंत बाद, वह थकान सा महसूस करने लगते हैं। इसलिए उनका सिस्टम गियर धीरे हो जाता है। इसलिए महिलाओं को यह बात समझनी चाहिए अगर आपके पार्टनर सो जाते है तो आपको उनसे यह बात शेयर करनी चाहिए। वरना आप उन्हें अपने बांहो में भी सुला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications