Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
वर्जिनिटी खोने से पहले इन बातों को जान लें..
अब शादी से पहले सेक्स को सामान्य समझा जाता है। लेकिन किसी के साथ सेक्स करने से पहले जरूरी है कि आप वर्जिनिटी के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लें जो आपको अपने दोस्तों और इंटरनेट से भी पता नहीं चलेगी।
सेक्स के दौरान रक्तस्राव होना आम बात है लेकिन इससे आपकी वर्जिनिटी निर्धारित नहीं होती है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि अगर पहली बार सेक्स के दौरान ब्लीडिंग नहीं हुई तो आप वर्जिन नहीं हैं। हाइमन और वर्जिन नॉट काफी गंभीर मुद्दा है। हस्तमैथुन और सेक्स के दौरान इसके टूटने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए लड़कियों की वर्जिनिटी को सेक्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग से जोड़ने की भूल न करें।

वर्जिनिटी कोई गिफ्ट नहीं है
ऐसा जरूरी नहीं है कि अपने प्यार को साबित करने के लिए आप अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड को अपनी वर्जिनिटी गिफ्ट में दें। सामने वाले की उम्मीदों पर खरा उतरने के चक्कर में खुद पर दबाव बनाने की जरूरत नहीं है। आपको दूसरों की खुशी के लिए सेक्स नहीं करना चाहिए। ये पूरी तरह से सिर्फ आपकी मर्जी होनी चाहिए। सेक्स के लिए अपने साथ जबरदस्ती न करें।

दर्द तो होगा
ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। फोरप्ले से संभोग के कारण होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इससे वजाइना पर दबाव कम पड़ता है। सीधे संभोग करने से हो सकता है कि आपका शरीर इसके लिए तैयार न हो और इस वजह से आपको दर्द सहन करना पड़ सकता है। अगर आप सेक्स के दौरान पूरी तरह से असहज महसूस कर रही हैं तो बेहतर होगा कि आप उनसे धीरे करने के लिए कहें।

लड़कों को भी लगता है डर
पहली बार सेक्स को लेकर लड़कों के मन में भी घबराहट होती है लेकिन वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं। यहां तक कि लड़कियों से ज्यादा लड़के घबराते हैं। पहली बार सेक्स करने पर लड़के नरमी से पेश आते हैं और इस बारे में बात करने में भी उन्हें हिचकिचाहट महसूस होती है।

शोर का मतलब उत्तेजना ही नहीं..
पोर्न देखने वाले लोगों को लगता है कि सेक्स के दौरान चिल्लाने या आवाज़े निकालने का मतलब है सेक्स का आनंद मिलना। फेक और रियल सेक्स साउंड में आपको फर्क पता होना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है कि अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप फेक ऑर्गेज्म का नाटक करें।

प्यार भी है जरूरी
ऐसा जरूरी है नहीं है कि जिसके साथ आपने अपनी वर्जिनिटी खोई हो उसके साथ हमेशा रहें। कभी-कभी रिश्ते में दरार भी आ जाती है जिस वजह से उसे आगे बढ़ा पाना मुश्किल सा लगता है लेकिन कई लड़कियां ऐसे रिश्ते को सिर्फ इसलिए खत्मे नहीं कर पाती हैं क्योंकि उनके साथ वो सेक्स कर चुकी होती हैं। यकीन मानिए, अपनी खुशियों से दूर भागने का ये सही बहाना नहीं है।

कुछ भी कर सकता है परेशान
पहली बार सेक्स के दौरान छोटी से छोटी चीज़ या बात भी आपको परेशान या विचलित कर सकती है। इसका कारण है कि पहली बार सेक्स के दौरान आपके लिए सब कुछ नया होता है और आप बहुत ज्यादा डरी और घबराई हुई होती हैं। अगर आपके पार्टनर को भी ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो उनके हालात को समझने की कोशिश करें।

लड़कियों को ज्यादा उत्तेजना की जरूरत होती है
इस बात में कोई शक नहीं है कि लड़कियों को लड़कों से ज्यादा उत्तेजित करने की जरूरत होती है तभी वो सेक्स का पूरा मज़ा ले पाती हैं। क्लाइमैक्स पर पहुंचने के लिए दोनों पार्टनर्स का पूरी तरह से उत्तेजित होना बहुत जरूरी होता है। पहली बार सेक्स करने वालों के लिए बहुत मुश्किल होता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि उन्हें करना क्या है।

आपकी तरह उनको भी होती है घबराहट
पहली बार सेक्स के दौरान आप थोड़ा अहसज महसूस करेंगें और आपके पार्टनर को भी कुछ ऐसा ही फील होगा इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। लंबी सांस लें और ध्यान रखें कि थोड़ी बहुत बेचैनी होना सामान्य बात है।

फिल्मी नहीं होता है सेक्स
रियल लाइफ में फिल्मों की तरह सेक्स नहीं होता है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप दोनों ही पसीने से तर होते हैं और ऐसे में एक-दूसरे को प्यार करना संभव नहीं हो पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
