Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ahmedabad Student Murder: बच्चों में क्यों बढ़ रही है हिंसक प्रवृत्ति और माता-पिता क्या करें?
Why Are Kids Becoming More Violent : हाल ही में अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां 8वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से कहासुनी और रंजिश थी। आरोपी छात्र ने इसी बदले की भावना से स्कूल में चाकू लाकर वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह है कि आखिर इतनी कम उम्र में बच्चे इतने हिंसक क्यों हो रहे हैं?
यह घटना केवल एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और परिवारों के लिए चेतावनी है। किशोरावस्था वैसे भी एक संवेदनशील दौर होता है, जहां बच्चों के मन में तरह-तरह के भावनात्मक और मानसिक बदलाव आते हैं। अगर इस दौर में सही मार्गदर्शन न मिले तो छोटी-सी नाराजगी भी गंभीर हिंसा का रूप ले सकती है।

बच्चों में बढ़ती हिंसा के कारण
विशेषज्ञ मानते हैं कि गलत माहौल, दबाव और तकनीक का अंधाधुंध इस्तेमाल बच्चों को भटका सकता है।
इंटरनेट और हिंसक कंटेंट - आजकल बच्चे मोबाइल और इंटरनेट पर हिंसक गेम्स, वेब सीरीज़ और फिल्मों से प्रभावित हो रहे हैं।
परिवारिक माहौल - घर में झगड़े, चीख-चिल्लाहट या तनाव बच्चों को नकारात्मक बना सकते हैं।
सही संवाद की कमी - माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद न होना भी उनकी भावनाओं को दबा देता है।
गलत संगत - गलत दोस्ती और माहौल बच्चों को हिंसा की ओर धकेल सकते हैं।
किशोरावस्था और मानसिक दबाव
किशोरावस्था में बच्चे अपनी पहचान खोज रहे होते हैं। वे संवेदनशील भी होते हैं और छोटी-सी बात को गहराई से महसूस करते हैं। इस उम्र में उन्हें प्यार, धैर्य और समझ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर उन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो वे गुस्से और आक्रोश को गलत तरीके से बाहर निकाल सकते हैं।
माता-पिता क्या करें?
इस दौर में बच्चों को सही राह दिखाना और हिंसा से दूर रखना माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यहां कुछ अहम सुझाव दिए जा रहे हैं:
स्क्रीन टाइम सीमित करें - World Health Organization के मुताबिक,बच्चों को हिंसक गेम्स और वेब सीरीज़ से दूर रखें। उनके इंटरनेट इस्तेमाल पर नजर रखें।
रोल मॉडल बनें - माता-पिता का व्यवहार बच्चों पर गहरा असर डालता है। तनावपूर्ण स्थितियों में शांत और धैर्यवान रहें।
भावनाओं को समझें - अगर बच्चा चुप रहने लगे या गुस्सा ज्यादा करने लगे तो उससे प्यार से बात करें और उसकी परेशानी जानें।
संवाद बनाए रखें - रोज़ाना बच्चों से स्कूल, दोस्तों और उनकी दिक्कतों पर बातचीत करें।
सही संगत पर नजर रखें - बच्चों के दोस्तों और ग्रुप पर ध्यान दें। गलत संगत उन्हें भटका सकती है।
प्यार और अनुशासन का संतुलन रखें - बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें लेकिन ज़रूरी अनुशासन जरूर बनाए रखें।
सकारात्मक माहौल दें - घर का वातावरण शांत और सहयोगी होना चाहिए।
तनाव को पहचानें - अगर बच्चा पढ़ाई या किसी और दबाव में है तो उसकी मदद करें।
गुस्से को सही दिशा दें - बच्चों को खेल, आर्ट, संगीत या हॉबी की ओर प्रेरित करें।
विशेषज्ञ की मदद लें - अगर बच्चा बार-बार हिंसक व्यवहार करने लगे तो मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
