Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मौनसून में ऐसे रखें अपने नन्हें मुन्ने का ख्याल
मौनसून का सीजन मतलब ढेर सारी बीमारियां। इस दौरान आप खुद का तो ख्याल रख सकते हैं लेकिन जरा सोंचिये कि अगर आपके शिशु को इस मौसम में जरा सी भी स्वास्थ्य समस्या हो गई तो आपकी तो समझो जान ही निकल जाएगी। इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से मौनसून सीजन में शिशु को बीमारियों से बचाया जाए और कैसे उसकी देखभाल की जाए।

1. सफाई- मौनसून में शिशु की सफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिये। इस समय उनको पसीना बहुत होता है इसलिये यह जरुरी है कि उन्हें एन्टिसेप्टिक साबुन से रोज एक बार जरुर नहलाया जाए। अगर सफाई का ध्यान नहीं दिया गया तो बाद में यही पसीना फंगल इन्फेक्शन, रैश और एलर्जी का रूप ले लेगी।
2. आहार- मौनसून में ज्यदातर बीमारियां केवल पानी से ही होती हैं। इस समय अपने बच्चे का खाने-पीने के मामले में बहुत ख्याल रखिये वरना उसे पेट से जुडी बीमारियां होने में समय नहीं लगेगा। बच्चे को केवल उबला पानी ही दें। अगर बच्चा स्तनपान नहीं करता तो उसका खाना उबले पानी में ही बनाएं तथा उसके बरतनों को भी साफ रखें।
3. सही कपड़ा- बरसात के समय कई बार मौसम बदलता है। इसमें कभी धूप निकलती है तो कभी बारिश हो जाती है। इसलिये मौसम के हिसाब से बच्चे को कपड़ा पहनाएं। जब भी मौसम ठंडा होने लगे तो बच्चे को गरम कपड़ा पहनाने में कोताही ना बरतें।
4. मच्छरों से बचाएं- शिशु को खतरा पहुंचाने वाले मच्छरों से बचाइये क्योंकि यह अपने साथ कई बीमारियां ले कर आते हैं। बच्चे के पैर और हाथ पूरी तरह से कपड़े से ढंक दें तथा रात में सुलाते वक्त मच्छरदानी में ही सुलाएं। बच्चे के कमरे में कभी भी कोई हानिकारक कीटनाषक ना छिड़के।
सामान्य देखभाल- इन दिनों आपको हमेशा ख्याल रखना होगा कि कभी भी आपका बच्चा गीली नैपी में ना रहे वरना उसे रैश की समस्या हो जाएगी। हफ्ते में एक बार उसमें नाखूनों को जरुर काटें। अपने घर को साफ-सुथरा और मच्छरों से मुक्त रखें।



Click it and Unblock the Notifications
