Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिशु में कैसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत
क्या आप अपने शिशु को मुंह में अंगुठा दबाए चूसते हुए देख तनाव में आ जाती हैं, खैर, अब इसमें तनाव में आने की कोई जरुरत नहीं है। क्योकि इसका सरल उपाय अब मिल चुका है, जिससे शिशु यह आदत पल भर में छोड़ देगा। अंगूठा चूसने वाली तो बच्चों की पुरानी और आम आदत है। ऐसा करने से एंडोफिन्स नामक द्रव का उत्पादन होता है जिससे शिशु का दिमाग शांत हो जाता है और उसे जल्द नींद आ जाती है। कभी-कभी ऐसा करने से कोई समस्या पैदा नहीं होती पर लगातार अंगूठा चूसते रहने से नाखून की गंदगी पेट में जाने से शिशु बीमार हो सकता है। अगर आपको शिशु की अंगूठा चूसने की आदत छुड़ानी है तो इस उपाय को जरुर अपनाएं-

इस तरह छुड़ाएं आदत-
1.गुस्सा दिखाने से बात नहीं बनेगी- बच्चे के सामने कभी भी गुस्सा या झुंझलाहट न दिखाएं। इससे बच्चे को क्रोध आएगा और वह इससे वह इस आदत को और भी अपना लेगा।
2.उसे विचलित करें- मार्केट में कई प्रकार की चीज़े उपलब्ध हैं जिससे बच्चे की त्वचा और नाखून को बचाया जा सकता है। उसके मुंह में निप्पल या शुगर कैंडी डाल दें जिससे वह अपने अंगूठे को मुंह में न डाल सके। उसका ध्यान अंगूठे की ओर से हटा कर खिलौने, पज्जल या गाने की ओर आकर्षित करें।
3.हमेशा वही करें जो शिशु को पसंद हो- जो भी आपका बच्चा करने को कहे उसे कभी भी नजरअंदाज न करें। बताया जाता है कि बच्चा तभी अंगूठा चूसता है, जब वह तनावा में आ जाता है। इसलिए उसकी कही हई बात को नकारे नहीं।
4.थोड़ा स्मार्ट बने- प्राकृतिक तेल यानी की नीम या सरसों का तेल उसके अंगूठे पर लगा दें, जब उसे अपना अंगूठा कड़वा लगेगा, तो वह खुद ही अंगुठा चूसना बंद कर देगा। इस तरीके को कुछ दिनों तक चलाएं और फर्क देखें।
5.उसको खुश रखें- जब भी वह अकेला महसूस करें, तो उसे कोई कार्य करेन को दे दें और जब वह उस कार्य में सफल हो जाए, तब उसे शाबाशी दें। इससे वह पुरस्कृत महसूस करेगा और अंगूठा चूसना बंद कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
