Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
7 सामान्य बातें जिनकी चिंता सभी नए माता-पिता करते हैं
12 महीने की उम्र तक माता पिता को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस उम्र में वे अपने पैरों पर खड़े होना और चलना सीखते हैं तथा जो भी चीज़ दिखाई देती है उसे निगलने का प्रयत्न करते हैं।
जब कोई बच्चा दुनिया में आता है तो नए माता पिता छोटी छोटी बातों पर चिंता करते हैं जैसे कब उनका बच्चा सिर संभालेगा और बच्चा पानी कब पीएगा आदि।
इस प्रकार के प्रश्न नए माता पिता के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। अत: बोल्डस्काय आपको इन सामान्य प्रश्नों के उत्तर दे रहा है जो नए माता पिता के मन में उठते हैं।
दूसरी ओर इन प्रश्नों से इस बात का भी पता चलता है कि आपका बच्चा कितनी तेज़ी से बढ़ रहा है, आप कितनी अच्छी तरह से उसे स्वतंत्र होना सिखा रहे हैं आदि।
तो आप सभी चिंता करना छोडिये, कुछ समय निकालें तथा बच्चे के विकास से संबंधित इन सामान्य प्रश्नों के बारे में पढ़ें:

मेरा बच्चा पानी पीना कब शुरू करेगा?
बच्चे के जन्म के तीन से चार महीने बाद जब उसे ठोस आहार खिलाना शुरू किया जाता है तब बच्चा पानी पीना शुरू कर सकता है। जन्म के पांच दिन के बाद बच्चों को कुछ घूँट शक्कर का मीठा पानी दिया जा सकता है।

मेरा बच्चा सिर कब संभाल पायेगा?
जब आप देखें कि आपका बच्चा स्वयं करवट बदल पा रहा है तभी वह अपना सिर संभालना प्रारंभ कर देता है। जब आपका बच्चा एक महीने या कुछ सप्ताह का होता है तब आपको उसे उठाने में सावधानी बरतनी चाहिये क्योंकि बच्चे नाज़ुक होते हैं।

डाइपर से आने वाले रैशेस का क्या उपचार है?
नवजात बच्चों में डाइपर की समस्या बहुत आम है। कपड़े की लंगोट न पहनाए क्योंकि डाइपर के रैशेस का यही मुख्य कारण होते हैं। दूसरी ओर डाइपर से आने वाले रैशेस के लिए बच्चे के शरीर के निचले भाग पर और जाँघों पर नारियल का तेल लगायें।

मेरा बच्चा कब पलटना शुरू करेगा?
तीसरे महीने के अंत और चौथे महीने की शुरुआत होते ही आप देखेंगे कि आपका बच्चा एक ओर पलटने लगा है, बिस्तर पर लोटने लगा है और अपना सिर उठाने लगा है। जब बच्चा दो महीने का हो जाता है तो माता पिता को बच्चे को नियमित तौर पर करवट पर सुलाते रहना चाहिए ताकि उसका सिर गोल बना रहे।

मेरा बच्चा अंडे कब खा सकता है?
अण्डों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है तथा बच्चों की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है। बच्चे की आयु 12 महीने हो जाने के बाद उसे अंडा खिलाया जा सकता है तथा नौ महीने की उम्र से अंडे की ज़र्दी खिलाई जा सकती है।

बच्चे को कब कब नहलाना चाहिए?
बच्चे को प्रतिदिन नहलाना चाहिए तथा एक दिन के अंतर पर सिर भी धोना चाहिए। पानी न तो बहुत अधिक गर्म, न तो बहुत अधिक ठंडा और न ही बहुत अधिक गर्म होना चाहिए। एक दिन के अंतर पर बच्चे की मालिश कैस्टर ऑइल(एरंडी का तेल) या बादाम के तेल से करनी चाहिए। इससे उनकी हड्डियां मज़बूत होती है तथा बच्चे की त्वचा की चमक बरकरार रहती है।

मैं अपने बच्चे को खड़े रहने में किस प्रकार सहायता कर सकती हूँ?
जब बच्चा स्वयं पलटने लगता है और घुटने के बल चलने लगता है तब आप देखेंगे कि बच्चा स्वयं ही खड़े होने का प्रयत्न करता है। जब बच्चा नया नया चलना शुरू करता है तब उसे आसानी से चलने में सहायता करें और जब वे अपने पैरों पर आसानी से खड़े होने लगेंगे तब वे स्वयं ही चलने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
