Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
शिशु की रंगत और भी निखर जाएगी अगर आजमाएंगी ये टिप्स
मां बनना किसी भी महिला के लिये जीवन की एक सबसे बड़ी खुशी मानी जाती है। वह चाहती है कि उसका शिशु स्वस्थ, सुंदर और प्यारा हो। कई माएं इस चिंता में ढूबी रहती है कि अगर उनका रंग साफ नहीं है तो, उनके बच्चे का रंग भी दबा होगा।
अगर आपको चिंता है कि आपके शिशु का रंग दबा हुआ है और आप उसे निखारना चाहती हैं तो, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिसकी सहायता से आप अपने शिशु का रंग निखार सकती हैं। आइये देखें-

गरम तेल से मालिश करें : अपने शिशु की हर दिन हल्के गरम तेल से मालिश करें। तेल त्वचा में नमी भरेगा और उसका रंग निखारेगा।

बॉडी पैक: आपके शिशु की त्वचा आपकी त्वचा से 10 गुना मुलायम और नाजुक है इसलिये उस पर ऐसे बॉडी पैक लगाएं, जो त्वचा को नुकसान ना पहुचाएं। इस पैक को हफ्ते में एक दिन शिशु की त्वचा पर लगाएं। पैक बनाने के लिये हल्दी, दूध और चंदन पावडर मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और शिशु की रंगत निखारें।

बॉडी स्क्रब: यह स्क्रब बेबी की त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसे बनाने के लिये बेसन, दूध, गुलाबजल और हल्दी को मिला लीजिये और पेस्ट तैयार कर लीजिये। फिर इसे बेबी की त्वचा पर लगा कर कुछ देर सूखने दीजिये और फिर उसे रगड़ कर छुड़ा दीजिये।

मॉइस्चराइज़र: अपने बेबी की स्किन को ड्राई होने से रोकें। आपको उसके शरीर पर बेबी लोशन लगाते रहना चाहिये। आपके बेबी के लिये किस प्रकार की क्रीम्स या लोशन अच्छे हैं, उसका खास ध्यान रखें और जांच-परख कर ही खरीदें।

साबुन को हाथ ना लगाएं: हांलाकि साबुन बनाने वाले निर्माताओं की मानें तो वे बडे़ बडे़ वादे करते हैं कि उनका साबुन बच्चे की स्किन के लिये ही बना हुआ है। लेकिन इन साबुनों में घातक कैमिकल होते हैं, जो बच्चे की स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। साबुन और शैम्पू से बच्चे को नहलाना कब शुरू करें?



Click it and Unblock the Notifications
