Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
क्या आपके बच्चे का वजन नहीं बढ रहा? तो खिलाइये उसे ये आहार और कुछ ही दिनो में देखिये फरक
मां बाप अपने बच्चे को बड़े लाड़ प्यार के साथ पालने की कोशिश करते हैं और उन्हें तरह तरह की चीज़ें खाने को देते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। लेकिन उन्हें चिंता तब सताती है उनके बच्चे का वजन नहीं बढ़ता। इसीलिए माँ - बाप बच्चों की भूख बढाने के उपाय ढूंढ़ते रहते हैं। सबसे पहले पेरेंट्स को ये जानना बेहद जरूरी है कि छोटे बच्चों के लिए सम्पूर्ण पोषण बेहद आवशयक है। जिसमें फैट ,प्रोटीन ,विटामिन आदि की सही मात्रा होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे पौष्टिक आहार भी हैं , जिनसे वज़न आसानी और सही तरीके से बढ़ता है।

अगर आपको अपने शिशु या बच्चे का वजन बढाना है तो उन्हें - मलाई सहित दूध, अंडे, आलू, शकरकंद, नट्स , केला और दाल जैसी घरेलू चीजें खिलाएं और फिर देंखे कुछ ही दिनों में उनका वजन कैसे बढता है।

1. मलाई वाला दूध
छोटे बच्चे के अंदर पोषण की कमी ना हो इसलिये उन्हें मलाई वाला दूध पिलाना सही माना जाता है। अगर दूध पीने से बच्चा मना करें तो शेक, स्मूदी या चॉक्लेट पाउडर मिक्स कर देना चाहिए।

2. अंडे
अगर आपको बच्चे को अंडे खिलाने में हर्ज ना हो तो उन्हें अंडे खिनाना शुरु करें। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। पीली जर्दी को 8 वें महीने और पूरे अंडे एक वर्ष की उम्र से शुरू किया जा सकता है।

3. पीनट बटर
पीनट बटर वजन बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छा स्रोत है और यह टेस्टी भी होता है। आपका शिशु यदि 1 वर्ष से अधिक आयु का है, तो आप एक रोटी या टोस्ट पर मूंगफली का मक्खन एक चम्मच फैला दीजिए और अपने बच्चे को खाने के लिए दीजिए।

4. शकरकंद
शकरकंद फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ए,बी और सी से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से वजन भी बढ़ता है। बच्चों को दूध में मैश कर इसे दिया जा सकता है।

5. चीज या पनीर
बच्चे को किसी ना किसी रूप में चीज या पनीर जरुर खिलाएं। शाम नाश्ते के रूप में पनीर का एक छोटा सा टुकड़ा भी आपकी मदद कर सकता हैं।

6. आलू
आलू वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी होते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत है। आप इसे आलू पनीर या चीज़ मैश के रूप में दे सकते है।

7. दाल
दाल में प्रोटीन काफी होता है। छोटे बच्चों को दाल का पानी अवश्य पिलाना चाहिए। स्वादिष्ट होने के साथ ये छोटे बच्चों के लिए ये एक बेहतरीन आहार है जो उनके पोषण की लगभग सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।



Click it and Unblock the Notifications
