Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या नवजात शिशु के बाल झड़ना सामान्य बात है?
अगर आपको लगता है कि सिर्फ उम्रदराज लोगों के ही बाल झड़ते हैं तो आप गलत हैं। 2 साल के होने तक नवजात बच्चों के भी बाल झड़ सकते हैं। कुछ कारणों और जींस की वजह से खासतौर पर जन्म के पहले 6 महीनों में शिशु के बाल झड़ सकते हैं।
ऐसा क्यों होता है

वैसे तो मां के गर्भ में ही शिशु के सिर पर बाल आने शुरु हो जाते हैं। अधिकतर नवजात शिशुओं के शरीर में हार्मोन लेवल गिरने पर जन्म के पहले 6 महीनों में बाल झड़ सकते हैं। इस प्रकार बाल झड़ने को 'टेलोजन एफलुविअम’ कहा जाता है।
वयस्कों की तरह ही बच्चों में बाल झड़ने का कारण क्रैडल कैप हो सकता है जिसमें स्कैल्प पर मौजूद सीबम की मात्रा कम होने लगती है। इस वजह से शिशु के पतले बाल टूटने लगते हैं।
अगर आपका बच्चा लंबे समय तक एक ही पोजीशन में सोता और बैठता है तो उसके सिर के बीच में गंजेपन के निशान हो सकते हैं। ये भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है। अगर शिशु बिस्तर पर अपना सिर रगड़ता है तो उसके बाल झड़ सकते हैं।
चलना शुरु करने वाले और बड़े बच्चों में भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इस दौरान ये बच्चे जमीन पर अपना सिर बहुत रगड़ते हैं। इस प्रकार के बाल झड़ने को 'टिकोटिलोमेनिआ’ कहते हैं।
उपचार एवं निदान

बच्चों के हल्के और पतले बालों को टूटने और गिरने से बचाने का कोई इलाज एवं उपाय नहीं है। समय के साथ बच्चों के नए बाल फिर से आ जाते हैं। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतकर आप आगे बाल झड़ना रोक सकते हैं।
अगर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में सोने की वजह से आपके बच्चे के बाल झड़ रहे हैं तो रात को सोते समय उसकी पोजीशन बदलते रहें।
यदि बाल झड़ने की वजह क्रैडल कैप है तो उसके सिर पर नारियल तेल की मालिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
