Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
छोटे बच्चों को बनाना है तंदुरुस्त, तो जरूर सिखाएं योगा
नन्हें बच्चों की मालिश संग हल्का फुल्का व्यायाम उन्हें दिमागी और शारीरिक तौर पर बहुत फायदा पहुंचाता है। व्यायाम के साथ साथ अगर योगा का अभ्यास भी कराया जाए तो बच्चे आत्मविश्वासी और तनाव फ्री रहते हैं।

असल में एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटी उम्र में योगा करने से बच्चे भविष्य में बहुत सी बड़ी बीमारियों से दूर रहते हैं। हालांकि नवजात और बहुत छोटे बच्चे खुद के शरीर को ढंग से संभाल नहीं पाते, ऐसे में माता पिता की मदद से बच्चे योगासन पूरा कर सकते हैं।
इससे पैरेंट्स व बच्चों के बीच का रिश्ता थोड़ा और मजबूत बनेगा। साथ ही योगा से बच्चे हर तरह के माहौल में खुद को ढाल लेने के साथ ही सहज महसूस करते हैं और बेहतर व्यवहार करते हैं। चलिए आज जानते हैं कि आखिर किस तरह सरल सा योगा आपके बच्चों को लंबा फायदा पहुंचाता है।
होता है दिमागी विकास

फिजिकल टच से बच्चे और उनके माता पिता के बीच का रिश्ता और गहरा होता है। ऐसे में बेबी योग के जरिए अभिभावक और बच्चों को एक साथ और बहुत समय बिताने को मिल जाता है। इससे उनके बीच अच्छी समझदारी, एक दूसरे से बात करने का तरीके के साथ अच्छा व्यवहार बनता है, जिससे पैरेंट्स और बच्चों का नाता और पक्का हो जाता है। इतना ही नहीं, बच्चे खुद को ज्यादा सुरक्षित माहौल में महसूस करने लगते हैं।
शारीरिक फायदे
योगा के जरिए बच्चों की जहां मांसपेशियां टोन होती हैं तो वहीं रीढ़ की हड्डी, गर्दन और शरीर के बाकि सभी ज्वाइंट्स और मजबूत बनते हैं। साथ ही योगा से रक्त प्रभाव भी सुचारू रूप से चलने लगता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी नहीं होती और बच्चा आसानी से सांस ले पाता है। वहीं चोट लगने या फिर किसी और वजह से होने वाले दर्द से बच्चे बहुत जल्दी परेशान होकर रोने लगते हैं। ऐसे में योगा के रोज अभ्यास से बच्चों को दर्द से राहत मिलती है, दिमाग भी शांत रहता है, जिससे बच्चों को अच्छी गहरी नींद आती है।



Click it and Unblock the Notifications