Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Bad Parenting: पैरेंट्स की इन हरकतों से बच्चे बन जाते हैं डरपोक, लो-कॉन्फिडेंस बनाता है कमजोर
अगर किसी बच्चे में आप कॉन्फिडेंस की कमी देखते हैं या फिर वो डरपोक सा है तो इसके पीछे बच्चे के घर के वातावरण का फर्क पड़ता है। हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बेटा समझदार बनें, होशियर बनें, पढ़ने में भी आगे हो, इसके लिए वो बच्चे पर सख्ती करने लग जाते हैं। लेकिन पैरेंट्स को ये समझ में नहीं आता है कि बच्चों पर सख्ती कितनी करनी है। हद से ज्यादा बच्चों पर सख्ती दिखाना बच्चों को कमजोर और डरपोक बना देता है। उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होने लग जाती है।

ऐसे में अगर पेरेंट्स बच्चों के साथ स्ट्रिक्ट होते हैं या फिर उनके साथ मारपीट करते हैं तो उनको अपने इस तरह के बिहेवियर में बदलाव लाना होगा। क्योंकि इस तरह का व्यवहार करने से आप बच्चों का नुकसान कर रहे हैं
यहां आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण पैरेंट्स अपने बच्चों को लो-कॉन्फिडेंस और डरपोक बना दे रहे हैं-

अपने बच्चे से दूसरे बच्चों को साथ तुलना
अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अपनी ये आदत को आज ही खत्म कर दे। इससे आप अपने बच्चे की लाइफ को खराब कर रहे हैं, क्योंकि आप के ऐसा करने से बच्चों में जलन की भावना पैदा होना लग जाती है। आप जब दूसरे बच्चे की तारीफ अपने बच्चे के सामने करते हैं तो उनको यही लगता है वो अपने माता-पिता को कभी खुश नहीं रख सकते, इस तरह से बच्चे अंदर ही अंदर घुटने लग जाते हैं।

बच्चों के साथ मार-पीट करना
बच्चों के साथ पैरेंट्स मारपीट करते हैं, लेकिन मारना किसी भी चीज का सल्युशन नहीं है। अगर बच्चा शरारत करता है तो उसे मारना तो बिल्कुल नहीं चाहिए, क्योंकि उसे आपके मार की आदत पड़ जाएगी। उसकी शरारतें और बढ़ती जाएंगी क्योंकि उसको ये पता चल चुका होगा कि उसे मार तो खानी ही है। आप बच्चो को समझदारी के साथ समझाएं, उसे प्यार से सही बातों के बारें में बताएं, बच्चा जरूर समझेगा।

बच्चों पर बहुत ज्यादा पाबंदियां लगाना
जो माता-पिता अपने बच्चों पर हद से ज्यादा पाबंदियां लगाते हैं उन बच्चों में कॉन्फिडेंट की कमी हो जाती है, साथ ही वो डरपोक हो जाते हैं। ऐसे बच्चे जब बढ़े होते हैं तब वो अपनी बात कहने पर डरते हैं, साथ ही वो सही बात भी नहीं कह पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
