Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पत्नी का हुआ है गर्भपात तो कैसे संभाले उसे
गर्भपात हो जाने के बाद बहुत सी माएं भावनात्मक रूप से बिल्कुल टूट सी जाती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि मानों उनके जीने का कारण ही खतम हो गया है। वह ना तो कुछ खाती हैं और ना ही कुछ बोलती हैं। इस दौरान पतियों को इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिये उनकी पत्नी फिर से हंसने और बोलने लगे। मगर कुछ पति ऐसे होते हैं जो इस बात को बिल्कुल हल्के में लेते हैं और इसी वजह से दोनों के रिश्ते के बीच में खटास पैदा हो जाती है। आइये जानते है कि उस पति को अपनी पत्नी को कैसे संभालना चाहिये, जिसका अभी हाल ही में गर्भपात हुआ हो।

पत्नी का हुआ है गर्भपात तो कैसे संभाले उसे
नार्मल दिखने की कोशिश ना करें
जब पुरुष किसी दुख या दर्द से जूझ रहे होते हैं, तब वह खुद को बिल्कुल नार्मल दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस दौरान जब आपकी वाइफ तकलीफ में हो, तो आप इस बात को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकते।
वह शिशु था ना कि भ्रूण
कभी भी शिशु किो भ्रूण कह कर ना पुकारें। हो सकता है कि वह आपके लिये उतना मायने नहीं रखता जितना वह आपकी पत्नी के लिये रखता था, क्योंकि ना तो आपने उसे कभी महसूस किया और ना ही देखा। गर्भपात होने के बाद न खाएं ऐसे आहार
यह आघात शारीरिक और भावुक भी है
मिसकैरेज होने से शरीर में खून की कमी और कमजोरी हो जाती है। इस समय आपको अपनी पत्नी के खाने का बहुत अच्छे से ख्याल रखना चाहिये। हो सकता है कि वह उदास हों और उन्हें खाने की बिल्कुल भी इच्छा न हो रही हो, लेकिन आप किसी तरह से उन्हें खाने के लिये फुसला लें।
बताएं कि आपको उनकी कितनी जरुरत है
उन्हें दिखाएं कि मिसकैरेज के बाद आपको उनकी बहुत जरुरत है। उन्हें एहसास करवाएं कि उनकी जिंदगी अभी खतम नहीं हुई है और न ही इसमें उनकी कोई गलती है।



Click it and Unblock the Notifications
