Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गर्भपात के बारे में प्रमुख मिथक
गर्भपात, किसी भी स्त्री को झकझोर देने वाली प्रक्रिया होती है जो काफी कष्टदायी होती है। गर्भवती महिला के भ्रुण का अपने आप खराब हो जाना, गर्भपात कहलाता है। ऐसा होने के कई कारण होते हैं - जैसे संक्रमण होना, महिला का अस्वस्थ होना आदि।
कई बार हारमोन्स में गड़बड़ी हो जाने के कारण भी ऐसा होता है। गर्भपात को लेकर लोगों में कई प्रकार के मिथक होते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही मिथकों के बारे में:

1. कई लोगों का मानना है कि अगर महिला का एक बार गर्भपात हो जाता है तो वह आगे कभी मां नहीं बन सकती है। यह गलत है। विशेषज्ञों और डॉक्टर्स का मानना है कि पहली बार गर्भपात होने के बाद भी महिला मां बन ही सकती है।

2. कई लोगों का मानना होता है कि गर्भावस्था के दौरान योनि से रक्त निकलने का अर्थ होता है कि गर्भपात हो गया। ऐसा नहीं है कई बार रक्त निकलना या हल्की सी ब्लीडिंग होना, सामान्य बात है। प्रथम तीन महीने में ऐसी समस्या होती है।

3. अगर किसी महिला का गर्भपात हो जाता है तो उससे कहा जाता है कि वह 3-6 महीने के बाद ही दूसरे बच्चे के लिए ट्राई करें। लेकिन हाल ही में हुए शोध के अनुसार, अगर महिला मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार है तो वह कभी भी बच्चे को कैरी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications