Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्या पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती हो सकती हैं?
क्या होगा जब आपको मालूम चलेगा कि पीरियड्स के दिनों में भी गर्भवती हो सकते हैं? जानिए इस बारे में कुछ अन् य बातों को।
जब महिलाओं को संतान नहीं चाहिए होती है तो वे मासिक धर्म को सबसे अच्छा समय मानती हैं उन्हें लगता है कि इन दिनों में बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने पर भी कोई खतरा नहीं होगा, और वो गर्भवती नहीं होगी।
जबकि कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि मासिक धर्म के दिनों में बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने पर कुछ महिलाएं गर्भवती हो गई, जबकि उन्होंने बेबी प्लान नहीं किया हुआ था। उसके बाद जब अगली बार उन्हें पीरियड्स नहीं हुए, तब जाकर उन्हें इस बात का पता चला।

मासिक धर्म या पीरियड्स एक घटना होती है जिसमें महिलाओं के अनेषिचत अंडे, उसके सिस्टम से बाहर निकल आते हैं जिसमें यूटेरिन लाईनिंग भी बाहर आ जाती है। ऐसा महीने में एक बार पांच दिनों के लिए होता है।

अगर इस दौरान महिला गर्भवती हो जाती है तो उसे पीरियड्स नहीं होते हैं और संतान होने तक ये बंद ही रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उन दिनों में सेक्स करने से गर्भधारण हो सकता है या नहीं।

"सुरक्षित विंडो" क्या है?
हर महिला का महीने में ऐसा समय आता है जब वह पूरी तरह सुरक्षित होती है जिसे ओव्यूलेशन के नाम से जाना जाता है, ये महीने में कुछ ही दिन चलता है जिसमें महिला सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है क्योंकि उसे एग रिलीज हो चुके होते हैं और वह स्पर्म के मिलते ही दुबारा फर्टाइल हो सकती है।
इसलिए, मासिक धर्म के दौरान, अनिषेचित अंडे, शरीर से बाहर निकल जाते हैं और उसके शरीर में अगले ओव्यूलेशन की विंडो ओपन हो जाती है जो कि कुछ दिनों तक रहती है। इस दौरान महिला को सबसे ज्यादा गर्भधारण करने के चांस होते हैं।

हालांकि कई मामलों में ऐसा भी हुआ है कि मासिक धर्म के दौरान बिना गर्भनिरोधक के सेक्स करने पर भी महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं हुई और न ही उन्हें गर्भ आया। लेकिन ऐसा हर मामले में संभव नहीं होता है। कई बार स्पर्म, 5 दिनों से ज्यादा समय तक गर्भ में जिंदा रह जाता है और बाद में भ्रूण का रूप ले लेता है।

ऐसे में अगर महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान सेक्स करना चाहें तो निरोध का इस्तेमाल अवश्य करें क्योंकि 10 प्रतिशत चांस होता है कि वो गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए, अगर आप बेबी नहीं चाहती हैं तो जोखिम न लें।



Click it and Unblock the Notifications