Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है?

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार महिलाओं के साथ साथ पुरुषों के लिए भी यह बात महत्वपूर्ण है कि गर्भ धारण करने का प्रयत्न करने से पहले वे दोनों अपना शारीरिक परीक्षण करवा लें क्योंकि इससे गर्भावस्था से संबंधित कई समस्याओं का निदान करने में सहायता मिलती है।
कई महिलायें यह सवाल पूछती हैं कि पीरियड्स के बाद कौन सा समय गर्भ धारण करने के लिए सही होता है? यदि आप भे उन महिलाओं में से एक हैं जिनके दिमाग में भी यह प्रश्न आता है तो इस लेख को आप आगे अवश्य पढना चाहेंगी।
READ: क्या आप प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं: जानें एक्सर्ट की राय
यह लेख आपको बताएगा कि पीरियड्स के बाद गर्भ ककब धारण करना चाहिए। यह लेख आपको यह भी बताएगा कि यदि आप पीरियड्स की तारीख के बाद गर्भ धारण कर रही हैं तो आपको क्या करना चाहिए। तो जानिये कि अपना परिवार शुरू करने से पहले आपको आपको क्या करना आवश्यक है:

यदि आपके पीरियड्स 5 से 7 दिन चलते हैं और आप उसके तुरंत बाद संभोग करती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना बहुत अधिक होती है। यदि आपका रक्त स्त्राव पीरियड के 6 वें बंद होता है तो 7 वें दिन संभोग करना आवश्यक होता है।
READ: प्रेगनेंट होने से पहले महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल
आप फिर से 11 दिन भी प्रयत्न कर सकते हैं क्योंकि इस समय अण्डोत्सर्ग की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा देखा गया है कि गर्भाधान के लिए शुक्राणु 6 वें दिन से ही फैलोपियन ट्यूब में इंतज़ार करता है।

सामान्यत: अण्डोत्सर्ग के दिन (मासिक धर्म शुरू होने के 12 से 14 दिन पहले) और उसके आगे के पांच दिन स्त्री की प्रजनन क्षमता बहुत अधिक होती है। एक औसत महिला के लिए यह 10 वें दिन से 17 वें दिन के बीच होती है।
पीरियड्स के बाद गर्भवती होने के लिए आवश्यक है कि महिला साफ़ सफ़ाई का ध्यान रखे। यह महीने का वह समय होता है जब असुरक्षित संभोग करने से महिलाओं को संक्रमण का खतरा होता है। अत: यदि आप अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि मासिक धर्म को पूरी तरह खत्म हो जाने दें।

दूसरी ओर ऐसा कहा जाता है कि फर्टाइल फ्ल्युइड की अनुपस्थिति में शक्राणु का जीवनकाल 2 से 3 दिन या उससे भी कम होता है। अधिकाँश गर्भधारण अण्डोत्सर्ग के दिन या उससे पांच दिन पहले सेक्स करने के कारण होते हैं। तो यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अण्डोत्सर्ग के समय का इंतज़ार करें।



Click it and Unblock the Notifications