Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें, प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिये कौन सा टेस्ट है सबसे बेस्ट
चलिए आज गायक्नोलोजिस्ट कि मदद से प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़े इन सभी मिथ दूर करने के साथ ही प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़े सभी तथ्यों को जानते है।
टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर आपने बहुत से प्रेगनेंसी टेस्ट के बारें में पढ़ा, देखा और सुना है। इन्हीं कि देखा देख में अब तक आपने बहुत से टेस्ट अजमा भी लिए होंगे।
लेकिन कुछ केसेज में यह सही निकलता है कुछ में नहीं। साथ ही अधिकतर महिलओं के लिए इन तमाम विज्ञापनों के मायाजाल में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर कौनसा प्रेगनेंसी टेस्ट का इस्तेमाल करें और कौनसा नहीं।
तो चलिए आज गायक्नोलोजिस्ट कि मदद से प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़े इन सभी मिथ दूर करने के साथ ही प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़े सभी तथ्यों को जानते है।

यूरिन टेस्ट है बेस्ट
प्रेगनेंसी टेस्ट करने लिए सभी डॉक्टर्स यूरिन टेस्ट पर ही भरोसा करते है। क्योंकि इसके जरिए ही पता चलता है कि यूरिन में एचसीजी यानी कि ह्यूमन कोरियोनिक गेडाट्रॉपिन हार्मोन है या नहीं। इसी हार्मोन के उतार चढ़ाव पर ही प्रेगनेंसी निभर होती है। गर्भावस्था के प्रारंभ में एचसीजी का स्तर कम होता है लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इसका स्तर भी बढ़ जाता है। इसके अलावा इन दिनों क्वान्टिटेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट भी किया जाता है, जिसमें ब्लड स्ट्रीम में एससीजी का पता लगाया जाता है। डॉक्टर्स इस क्वान्टिटेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट का सुझाव उन महिलाओं को देते है, जिनके केस में मिसकैरिज का खतरा बना रहता है।

हेल्थ व दवाएं भी करती है असर
बढ़ती इनफर्टीलिटी के दौर में आजकल कुछ ऐसी दवाएं है जो फर्टीलिटी बढ़ाने का काम कर रही है। अगर आप भी इन दवाओं का सेवन कर रही है तो ऐसे में पूरी संभावना है कि आपका घर पर किया हुआ टेस्ट सही न हो। साथ ही ऐसी परिस्थिति में प्रेगनेंट न होते हुए भी टेस्ट में प्रेगनेंसी पॉजेटिव ही आती है। क्योंकि इन दवाओं के चलते यूरिन में एससीजी हार्मोन का बढ़ना स्वभाविक है। इसके अलावा पटूअटेरी डिसआॅर्डर यानी कि पियूष ग्रंथी में किसी तरह कि गड़बड़ी के चलते भी आपका प्रेगनेंसी टेस्ट गलत हो सकता है।

महंगे किट से रहें दूर
हर आम महिला सबसे पहले घर पर ही रेग्लूर प्रेगनेंसी टेस्ट किट कि सहायता से टेस्ट करती है। अगर आप भी इसी तरह घर पर ही किसी डिजिटल प्रेगनेंसी किट पर भरोसा कर रही है तो आपको बता दे कि इससे ज्यादा अंतर नहीं आएगा। बिलकुल सही रिजल्ट पाने के लिए किसी भी तरह के महंगे किट कि जरूरत नहीं है। क्योंकि इनसे अधिकतर गलत रिजल्ट के चांस भी रहते है।

सुबह ही करें टेस्ट
अधिकतर प्रेगनेंसी टेस्ट किट्स में लिखा होता है कि इसका इस्तेमाल सुबह सवेरे ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि एचसीजी सो कर उठने के बाद ही कुछ घंटों में बनता है। एक पॉजेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए एचसीजी के 25 IUs होना चाहिए है।

सभी में मापा जाता है HCG
आप चाहे डॉक्टर से टेस्ट करवाए या फिर घर पर ही किसी किट का सहारा लें। यह सभी टेस्ट सिर्फ ह्यूमन कोरियोनिक गेडाट्रॉपिन हार्मोन ही मापते है।



Click it and Unblock the Notifications
