Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
डायबिटीज से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता हैं असर, ध्यान रखें इन बातों का..
जिस तरह एक महिला में मां बनने की चाह होती हैं, उसी तरह एक पुरुष में भी पिता बनने की ख्वाहिश जरुर होती हैं, हर पुरूष चाहता है कि उसकी अपनी संतान हो जिसमें उसका रक्त हो। भारतीय पुरुषों में यह मानसिकता पाई जाती हैं।
लेकिन कुछ दम्पत्ति ऐसे होते हैं जिन्हें संतान का सुख नसीब नहीं होता है। कई बार ये समस्या महिलाओं में होती है जिससे उन्हें बांझ का दर्जा मिल जाता है लेकिन पुरूष भी इस समस्या से अनछुए नहीं हैं। कई पुरूषों में भी कुछ कारणों के चलते प्रजनन क्षमता प्रभावित करती हैं, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मोटापा, जेनेटिक डिस्ऑर्डर, एल्कोहल पीना आदि इसके प्रमुख कारण होते हैं। लाइफस्टाइल का अच्छा न होना भी नपुंसकता या कमजोर प्रजनन क्षमता का कारण बन सकता है।
इसका एक प्रमुख कारण यह है कि डायबिटीज के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या होती है। यही वजह है कि इस स्थिति में शुक्राणु डाएनए डैमेज होते हैं। ऐसी स्थिति में इन शूक्राणुओं के सक्रिय होने से जब गर्भ ठहरता है, तो गर्भपात की संभावना हो सकती है या भ्रूण के विकास में बाधा उत्पन्न होती है।
क्या आपको मालूम है कि डायबिटिज भी पुरुषों के बांझपन का एक मुख्य कारण एक साइलेंट किलर समान है जो शरीर को खोखला बना देती है और फिर सारी बीमारियों से शरीर घिर जाता है। आजकल के दिनों में कई युवाएं भी मधुमेह या डायबिटिज का शिकार होते जा रहें हैं।

जीवनशैली में सुधार लाएं
वो लोग जो की डायबिटीज से ग्रस्त होते हैं उन्हें अपनी जीवन शैली में बदलाव की जरूरत है ताकि वे डायबिटीज को नियंत्रण में रख सके। अगर मधुमेह ग्रसित पुरूष अपनी डाईट पर ध्यान दें और स्वस्थ भोजन ग्रहण करें, तो इससे स्पर्म कांउट बढ़ते है और प्रजनन अक्षमता खत्म हो जाती है। हेल्दी डाईट प्लान करके भी प्रेग्नेंसी को प्लान किया जा सकता है।

उच्च तापमान से बचें
डायबटीज से ग्रसित पुरूषों को उच्च् तापमान से बचना चाहिये, इससे उनकी स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है। उच्च तापमान से वीर्य की मात्रा और माइटोकांड्रिया हानि पर भी प्रभाव पड़ता है। उच्च तापमान से बचना मुख्य सावधानी है, लगातार ज्यादा गर्मी या ज्यादा सर्दी में रहने पर प्रजनन में दिक्कत आ सकती है।

काउंसलर से मिलें
डायबटीक पुरूषों में लिबिडो की कमी हो जाती है, ऐसे में उन्हे मिलने वाला भावनात्मक सहयोग उनके शरीर में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसके लिए पार्टनर या कांउसलर की मदद ली जा सकती है।डायबिटीज होने पर पुरूष को अन्य बातों के साथ-साथ पार्टनर के साथ लवमेकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों पर खुलकर बात करना भी समस्या का समाधान कर देता है।

थकान दूर भगाना
डायबटीज से ग्रसित पुरूषों को अक्सर थकान हो जाती है, ऐसे में उनके लिए जरूरी है कि वह सबसे पहले थकान दूर भगाएं। इंटरकोर्स से पहले पुरूष का थकानरहित होना बेहद आवश्यक होता है, इससे वह स्त्री को गर्भवती करने में सक्षम हो सकते है।

हारमोन्स असंतुलित करना
पैक्रियाज से इंसुलिन नामक हारमोन्स निकलता है और डायबटीज होने पर शरीर में इंसुलिन की मात्रा असंतुलित हो जाती है और प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके लिए आवश्यक है डॉक्टरी परामर्श लिया जाएं और हारमोन्स को संतुलित किया जाएं।

एक्सरसाइज
अगर मधुमेह ग्रसित व्यक्ति पिता बनने की इच्छा रखता है तो उसे एक्सरसाइज करना अति आवश्यक होता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

मेडीकल सर्पोट
डायबटीज होने पर पुरूष को मेडीकल सर्पोट लेना चाहिये और अच्छी तरह ट्रीटमेंट करवाना चाहिये। हमेशा फॉलोअप चेकअप करवाते रहना चाहिये और मेडीसीन समय पर लेना चाहिये।

शराब का सेवन है हानिकारक
एल्कोहल आपके डायबिटीज के लिए खतरनाक हो सकता है, इसके अलावा एल्कोहल का सेवन करते समय फलो के रस, कोला और अन्य मीठे द्रव्यों को शराब के साथ न मिलाए। एल्कोहल में केलोरी होती है जो की आपके वजन घटाने की प्रक्रिया में आ सकती है । इसलिए यह आपको सुझाव दिया जाता है की आप अपने शराब के सेवन की मात्रा को कम से कम रखे

स्मोकिंग कर दे बंद
धूम्रपान बंद कर दे। हमें धूम्रपान के सेहत पर बुरे प्रभाव के बारे में पता है। पर ये प्रभाव उन लोगो के लिए बहुत ही हानिकारक हो जाते हैं जो की डायबटीज से ग्रस्त होते हैं। धूम्रपान से कोलेस्ट्रोल की मात्रा शरीर में बढ जाती है जो की रक्त वाहिनियों को बाधित कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
