Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भधारण करने से पहले कब गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद कर देना चाहिए?
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए बहुत सी महिलाएं या पार्टनर के साथ कंडोम या फिर गर्भनिरोधक गोलियों पर निर्भर रहती है। बर्थ कंट्रोल पिल्स अक्सर महिलाओं को ओव्युलेशन (स्त्री बीजजनन) को गर्भावस्था से बचाता है और जब महिलाएं गर्भधारण करने के बारे में सोचती है तो इन गोलियों का सेवन करना बंद कर देती हैं। मगर गोलियों के सेवन को बंद करने से महिलाएं एकदम से गर्भधारण नहीं कर सकती है उसके लिए उन्हें कुछ समय लग सकता है।
अगर आप गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं और प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो आपको उन गोलियों के खत्म होने तक रुकना पड़ेगा उसके बाद आपके मासिक धर्म के चक्र के अनुसार गर्भावस्था धारण कर सकती हैं। कई महिलाओं के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर गर्भनिरोधक गोलियों के बंद करने के बाद आपको कितना समय इंतजार करना

ओरल पिल्स छोड़ने के बाद कितना इंतजार?
बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद आपको गर्भवती होने से पहले दो से तीन मासिक धर्म चक्र इंतजार करना चाहिए। गोलियों के सेवन रोकने के बाद ओव्युलेशन में थोड़ा समय लगता है। कुछ महिलाओं का 1-2 हफ्ते में तो कुछ महिलाओं को कुछ महीने भी लग जाते हैं। अगर 8 हफ्तों में आपका मासिक धर्म चक्र सामान्य नही हो पाता हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप मासिक धर्म आने से पहले प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो हो सकता है आपने समय से पहले ओव्युलेशन कर लिया हो तो यह थोड़ा आपके लिए मुश्किल समय हो सकता है।

हार्मोनल उतार चढ़ाव
गोलियां बंद करने के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल काफी उतार चढ़ाव आते है। कभी पीरियड समय से पहले आते है तो कभी देरी से। जब पीरियड समय से आने लगे तो समझ जाइए आपकी ओवरी गर्भधारण के लिए तैयार है।

कुछ जल्दी हो जाती है प्रेग्नेंट
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद करने के तुरंत बाद ही आप प्रेग्नेंट हो जाते हैं। कुछ महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि गोलियों का सेवन बंद करते ही वह प्रेग्नेंट हो जाती है तो कुछ गोली ना लेने की वजह से भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं मगर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की हर किसी का शरीर एक सा नहीं होता है।
कुछ महिलाओं के हार्मोंस को संतुलित होने में थोड़ा समय लगता है। ऐसा नहीं है कि आपमें गोलियां लेने की वजह से कोई परेशानी हो गई। अगर गोलियों के सेवन के बाद गर्भधारण करने में समय लगता है तो ये बिल्कुल सामान्य है।


डॉक्टर को जरुर दिखाएं
इस तरह से गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के बाद आप प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अगर आपको किसी भी चीज की परेशानी आ रही है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से मिलकर उनकी सलाह लें उसी के बाद सही तरीके से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना बंद करें। इससे आपकी सेहत पर असर नहीं पड़ेगा और प्रेग्नेंट होने में कोई परेशानी भी नहीं आएगी



Click it and Unblock the Notifications
