Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
स्मार्ट और तेज तर्रार बच्चा चाहिए तो इस उम्र में बनें मां
आज भी ऐसे कई इलाके हैं जहां मां बाप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कम उम्र में ही लड़कियों को शादी के बंधन में बांध देते हैं। अधिकतर परिवार ऐसे हैं जो लड़की के 18 साल में कदम रखते ही उसका विवाह करा देते हैं। देश भले ही तरक्की कर रहा है लेकिन अभी लोगों की सोच में बदलाव आने में वक्त लगेगा।
इन लोगों को लगता है कि 18 की उम्र में लड़की की शादी हो जानी चाहिए और तीन से चार साल के अंदर उसे मां भी बन जाना चाहिए। शादी या फिर मां बनने में देरी होने पर लड़की में ही लोग कमी ढूंढने लगते हैं।

लेकिन महिलाओं के मां बनने की सही उम्र को लेकर एक नया शोध सामने आया है। इस शोध की मानें तो इसमें बताई गयी उम्र में यदि महिला प्रेगनेंट होती है तो उसका बच्चा होशियार और तेज होगा।
जानते हैं इस शोध के बारे में
इस शोध के अनुसार लड़कियों के लिए मां बनने की सबसे सही आयु 30 साल है। अध्ययन से ये बात भी पता चली कि जो स्त्रियां 30 या फिर इसके बाद बच्चे की प्लानिंग करती हैं उनमें यूट्रस के कैंसर का खतरा भी कम रहता है।
गौरतलब है कि इस उम्र तक आते आते महिलाएं अपनी नौकरी तथा घर परिवार में सेटल हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ वो बच्चा प्लान करने के लिए भी मानसिक तौर पर तैयार हो जाती हैं। इन सभी सकारात्मक चीजों का असर बच्चे पर पड़ता है।
अमेरिका में हुआ शोध
ये शोध अमेरिका में कराया गया और वहीं की वेबसाइट में इसे प्रकाशित किया गया। इस शोध से ये बात स्पष्ट करने का प्रयास किया गया कि मां के मानसिक स्वास्थ्य का असर बच्चे पर पड़ता है। यदि मां खुश और सेहतमंद रहेगी तो आने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। वहीं अगर मां बच्चे के लिए तैयार नहीं है तो इसका नकारात्मक प्रभाव शिशु पर पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
