Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पापा बनने के लिए शादी या करियर दांव पर लगाने की जरूरत नहीं, स्पर्म फ्रीज़ करवाकर रहें टेंशन फ्री, जाने प्रोसेस
सिर्फ स्पर्म डोनर ही नहीं है जो स्पर्म डोनेट करने के लिए अपना सीमन या स्पर्म फ्रीज करवातें हैं। कई पुरुष देर से शादी करने की वजह से भी स्पर्म फ्रीजिंग का सहारा ले रहे हैं। ताकि देर से शादी करने पर भी उन्हें फैमिली प्लानिंग में कोई दिक्कत न आएं। फर्टिलिटी एक्सपर्ट की मानें तो देर से शादी करने से फैमिली प्लानिंग में दिक्कत आ सकती है। इससे न सिर्फ महिलाओं के एग बल्कि पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी कम होने लगती हैं। ऐसे में अधिक उम्र में भी बच्चें की प्लानिंग और कंसीव करने के लिए जहां महिलाएं एग फ्रीज करवाने की टेक्नीक का सहारा ले रही है तो वहीं पुरुष भी स्पर्म फ्रीजिंग करवा रहे हैं। आइए जानते है क्या होता है स्पर्म फ्रीजिंग प्रोसेस?
कौन करवा सकता है स्पर्म फ्रीजिंग?

कैंसर रोगी
अगर किसी पुरुष को टेस्टिकुलर या प्रोस्टेट कैंसर में कोई भी एक है, तो सर्जरी में एक या दोनों टेस्टिकल्स हटा दिए जाते है। ऐसे में ऐसे कैंसर रोगी इस सर्जरी से पहले अपने स्पर्म फ्रीज करवा सकते हें।

देर या अधिक उम्र में शादी करने वाले पुरुष
देर से या अधिक उम्र में फैमिली प्लानिंग करने से भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। अधिक उम्र में भी पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी घटती चली जाती है और इस वजह से महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। पुरुषों में 45 की उम्र के बाद जेनेटिक विकार बढ़ने का खतरा रहता है , जिसका असर होने वाले शिशु पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अधिक उम्र के पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के कम लेवल की वजह से भी स्पर्म की क्वालिटी प्रभावित होती है। इसलिए समय पर स्पर्म फ्रीजिंग से फ्यूचर की समस्याओं से बचा जा सकता है।

जोखिम वाले काम करने वाले लोग
यदि आप खतरनाक कार्यस्थलों पर काम करते है जैसे मिलिट्री। अगर आप ज्यादात्तर समय घर से बाहर रहते है और आपकी जान का जोखिम रहता है तो ऐसे लोगों को फ्यूचर प्लानिंग करते हुए अपने स्पर्म फ्रीज करवा लेने चाहिए।

ये भी करवा सकते है स्पर्म फ्रीजिंग
- जो लोग किसी भी तरह का टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थैरेपी करवा रहे हैं।
- आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए।
- लो स्पर्म काउंट वाले पुरुष इंट्रासाइटोप्लास्मिक शुक्राणु इंजेक्शन के लिए करते है।

कहां करवा सकते हैं स्पर्म फ्रीजिंग?
स्पर्म फ्रीजिंग के लिए किसी अच्छी फर्टिलिटी क्लीनिक के स्पर्म बैंक में आप अपना स्पर्म फ्रीज करवा सकते हो। क्योंकि स्पर्म सैंपल क्लेक्ट करने के एक से दो घंटे के भीतर ही उसे संसाधित तरीके से स्टोर करना जरुरी होता है। इसके बाद विशेषज्ञ ही स्पर्म को फ्रीज करने से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करते है।

स्पर्म फ्रीज करने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- स्पर्म फ्रीज करवाने से पहले आपको ब्लड टेस्ट से ये सुनिश्चित करना होता है कि कहीं आपको किसी तरह का यौन संचारित रोग तो नहीं है।
- स्पर्म फ्रीज करवाने से 2 से 3 दिन पहले तक आपको सेक्स से न कराने की सलाह दी जाएगी।
- अगर आपको कोई दिक्कत नहीं है तो फर्टिलिटी सेंटर के प्राइवेट रुम में आपको सीमन देना होगा।
- स्पर्म को क्लेक्ट करने के बाद उसे एक विशेष मेडिकेटेड सॉल्यूशन के साथ मिलाया जाता है और उसे 3-4 जार में स्टोर करके रखा जाता है।
स्पर्म सैंपल को फ्रीज करने के लिए उसे ठंडा किया जाता है और धीरे-धीरे उसके तापमान को -198 तक लाया जाता है।

कितना लंबा फ्रीज कर सकते है स्पर्म
स्पर्म को फ्रीज करने की टेक्नोलॉजी सन् 1953 में आई थी। आप लंबे समय के लिए अपने स्पर्म फ्रीज करवा सकते हैं। 20 साल तक फ्रीज रहे स्पर्म से भी कंसीव कर सकते है और हेल्दी बच्चा हो सकता है।
स्पर्म फ्रीज करवा कर कई सालों बाद भी महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती है। हालांकि, एग फ्रीजिंग के मुकाबले स्पर्म फ्रीजिंग पुरुष कम ही करवाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
