Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
पति की नींद से घट या बढ़ सकती है पत्नी के गर्भधारण करने की संभावना
गर्भधारण करने के लिए महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने पर बहुत काम करती हैं। अलग-अलग खाने की चीजों को आजमाने के साथ-साथ वो भिन्न तरह की एक्सरसाइज भी ट्राई करती हैं। लेकिन इन सब में क्या आप ये जानती हैं कि आपके पार्टनर की नींद भी इस मामले में अहम भूमिका निभाती है। जी हां, हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पत्नी की गर्भधारण करने की संभावना पति की नींद से घट या बढ़ सकती है।

क्या कहता है अध्ययन
बॉस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के लॉरेन वाइस और उनके साथी शोधकर्ताओं ने बताया कि जब पुरुष रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं तो उनके शुक्राणुओं का उत्पादन और गतिशीलता बढ़ जाती है। 7 से 8 घंटे की नींद सामान्य मानी जाती है।
वाइस और उनके साथियों ने 790 कपल्स पर रिसर्च की जो कि बच्चे के लिए प्लानिंग कर रहे थे। इन लोगों से इनके सोने के तरीके और जीवनशैली से संबंधित कुछ सवाल पूछे गए।
एक साल तक शोधकर्ताओं ने इन सभी कपल्स का फॉलो-अप लिया और पूछा कि उनकी पत्नी ने कितनी जल्दी गर्भधारण किया। इसमें पाया गया कि जो पुरुष 6 घंटे से कम या नौ घंटे से ज्यादा सोते थे उनके पार्टनर के प्रेगनेंट होने की संभावना 8 घंटे नींद लेने वाले पुरुषों की तुलना में 45 फीसदी कम थी।
वाइस और उनकी टीम ने ये भी नोटिस किया कि जिन पुरुषों को रात में नींद आने में परेशानी थी उनके सफल गर्भनिरोधक की संभावना कम थी।
टेस्टोस्टेरोन लेवल की वजह से पुरुषों की नींद का असर उनकी पत्नी के गर्भधारण पर पड़ता है। हालांकि, इस अध्ययन में पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल की जांच नहीं की गई थी। ये हार्मोन प्रजनन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।
अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का असर भी नींद और प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। लेकिन इस स्टडी के मुताबिक अगर आप गर्भधारण की सोच रही हैं तो आपको अपनी और अपने पार्टनर दोनों की सेहत का ख्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से आपकी पत्नी के गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications