Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेंसी टेस्ट करते हुए न करें ये मामूली सी गलतियां, ये होता है सही तरीका
प्रेगनेंसी कंफर्म करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रेग्नेंसी टेस्ट मिलते हैं। किसी भी किट की मदद से आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। इन किट्स की मदद से आप घर बैठे प्रेगनेंसी कंफर्म कर सकते हैं। कई बार टेस्ट करते हुए आपका टेस्ट निगेटिव आता है तो कई बार पॉजिटिव। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सही तरीका नहीं पता है और इस वजह से उन्हें कई बार गलत नतीजें मिलते हैं तो कई बार उन्हें टेस्ट करना पड़ता है।
ऐसे में आपको प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है और प्रेग्नेंसी टेस्ट का सही तरीका भी पता होना होता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी टेस्ट करते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी हैं।

FMU का इस्तेमाल करे
यदि आप सही परिणाम चाहते हैं तो FMU (First Morning Urine) यानी सुबह की पहली पेशाब का टेस्ट करने के लिए इस्तेमाल करें।दरअसल, सुबह के समय गर्भावस्था की सूचना देने वाले ‘एचसीजी हार्मोन' का स्तर शरीर में काफ़ी ऊंचा होता है। सुबह का पहला यूरिन इस हार्मोन को सजेस्ट करता है जो आपको सही परिणाम बताता है।

किट पर लिखें निर्देशों को फॉलो करें
प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए आपको उस किट पर लिखें हर एक निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ें ताकि आपसे कोई गलती ना हो जाए। प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से आप हर चीज को ध्यान में रखें ताकि आपको सही परिणाम मिलें।

समय नोट करें
प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से पहले समय जरूर लिख लें ताकि आपको सही परिणाम मिल सकें और आप अपने टेस्ट के परिणाम को नोट कर सकें।

पीरियड्स मिस होने के एक हफ्ते बाद
जब महिला अपने पीरियड्स तय समय पर मिस कर जाए उसके एक हफ्ते बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाना चाहिए। इस समय तक शरीर में HCG की इतनी मात्रा होती है कि उसे यूरिन के जरिए किए जाने वाले टेस्ट से जांचा जा सकता है। अगर आप इससे भी पहले जांचना चाहती हैं तो सेक्स के कम से कम दो हफ्तों बाद यह टेस्ट किया जाना चाहिए। इसके अलावा सुबह जब आप पहली बार यूरिन करने जाएं उसमें HCG की मात्रा सबसे ज्यादा होती है इसलिए इसी से प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए।

एक्सपायरी डेट जरुर चैक कर लें
किसी भी प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट (प्रयोग की अंतिम तारीख) ज़रूर देखें। डॉक्टरों के अनुसार, किट का पैकेट खोलने के बाद 10 घंटों के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
