Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मॉम के लिए यह ब्यूटी टिप्स हैं बजट फ्रेंडली
महिलाएं हमेशा ही बचत के बारे में सोचती हैं, ताकि वे कुशलतापूर्वक अपना घर चला सकें। खासतौर से, एक गृहिणी या एक मां खुद के बारे में सबसे बाद में सोचती हैं। वह घर के हर सदस्य का ख्याल रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। लेकिन जब बात खुद की हो, तो वह अक्सर इग्नोर ही करती हैं। इसलिए वे अक्सर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अवॉयड करती हैं। हालांकि, अगर आप पैसा भी बचाना चाहती हैं और अपनी ब्यूटी का भी ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ बजट फ्रेंडली ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं-

दूध से बनाएं मास्क
अगर आप हजारों रूपए खर्च करके कमर्शियल फेस मास्क नहीं खरीदना चाहती हैं तो कोई बात नहीं है। आप चाहें तो अपने फ्रिज में रखे दूध से ही एक बेहतरीन फेस मास्क बना सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में आप दो बड़े चम्मच दूध और दो बड़े चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद आप अपने फेस को क्लीन करके उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें और अंत में ठंडे पानी से धो लें।

टमाटर से दूर करें टैनिंग
अगर टैनिंग के कारण आपका चेहरा डल दिखने लगा है तो आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की आवश्यकता नहीं है। बस आप टमाटर का इस्तेमाल करें। आप इसे दही के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकती हैं। बस, आप दही में टमाटर के गूदे को मिक्स करके स्किन पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो नींबू को अवॉयड करना अच्छा माना जाता है। इसे लगाने के करीबन दस मिनट बाद चेहरे को क्लीन करें।

मुल्तानी मिट्टी से बनाएं स्क्रब
मुल्तानी मिट्टी एक बजट फ्रेंडली ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो स्किन की अशुद्धियों को दूर करने में सहायक है। आप इसे एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दो कप मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें। आप इसकी कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें व शुगर मिक्स करें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्का सा स्क्रब करें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, ठंडे पानी से इसे धो दें।

स्किन पर लगाएं नारियल तेल
नारियल तेल स्किन और बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। साथ ही यह बेहद ही किफायती भी है। आजकल मार्केट में मिलने वाले मेकअप रिमूवर काफी महंगे होते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो नारियल तेल को भी बतौर मेकअप रिमूवर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मेकअप को तो रिमूव करेगा ही, साथ ही साथ आपकी स्किन को मॉइश्चराइज भी करेगा। आप इसे स्किन के साथ-साथ बालों पर भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसे बालों में लगाने से पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। इससे आपको अधिक फायदा होगा।

बालों के लिए केले से बनाएं मास्क
अगर आप बजट में रहकर अपने बालों की केयर करना चाहती हैं तो केले से अधिक बेहतर ऑप्शन आपको शायद ही मिले। केले और अंडे का कॉम्बिनेशन हेयर लॉस से लेकर रूसी आदि कई समस्याओं से निजात दिलाता है। साथ ही साथ, बालों को अधिक थिक व स्मूद बनाता है। इसके लिए आप दो एग यॉक में दो पके केले, 2-3 बड़े चम्मच शहद व 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल डालकर उसे ब्लेंड करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। अंत में, ठंडे पानी से इसे धो लें। आप बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश करके कंडीशनर अप्लाई करें।



Click it and Unblock the Notifications