Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
दस्त लगने पर बच्चे को दूध दे सकते हैं? जानें डायरिया होने पर क्या खिलाएं और क्या नहीं?
बारिश में बच्चों में डायरिया होना एक आम सी समस्या है। वैसे 6 महीने के बाद बच्चों में दस्त लगना एक कॉमन समस्या होती है। क्योंकि इस उम्र के बाद बच्चे मां के दूध के साथ ऊपरी चीजों को भी खाना लगते हैं। दस्त एक आम समस्या है जो बैक्टीरिया, वायरस या दूषित भोजन के सेवन या दवाओं के वजह से भी शुरू हो जाता है।
दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए इस दौरान खानपान पर खूब ध्यान देना होता है। जब बच्चों को दस्त लगती हैं, तो इस समय सबसे मांओं का ये ही सवाल होता है कि डायरिया या दस्त लगने पर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं? इसके अलावा बच्चे को दूध पिलाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं कि दस्त लगने पर बच्चों को कैसी डाइट देनी चाहिए।

दूध पिलाना चाहिए या नहीं?
दस्त के दौरान बच्चों को दूध नहीं देना चाहिए। दूध में लैक्टोज नामक शुगर होता है, जिसे पचाने के लिए शरीर को लैक्टोज नामक एंजाइम की जरूरत होती है। डायरिया या दस्त कई लोगों में लैक्टेज का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे लैक्टोज ठीक से नहीं पच पाता और दस्त की समस्या बढ़ जाती है।
मसालेदार खाना खाने से परहेज करे
दस्त होने पर बच्चे को कभी भी ऑयली और मसालेदार नहीं देना चाहिए। यह हाजमा बिगाड़ने के साथ ही दस्त को बढ़ा सकता है।
कैफीन का सेवन न करें
चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स में खूब कैफीन होता है, जो डिहाड्रेशन को बढ़ा सकता है और इससे दस्त और गंभीर हो सकता है।
फल
दस्त लगने पर संतरा, अंगूर और अनानास जैसे खट्टे फलों का परहेज करना चाहिए। इनमें अम्लता अधिक होती है, जो दस्त को बिगाड़ सकती है। केवल केला एक ऐसा फल है, जिसे दस्त में खाया जा सकता है क्योंकि इसमें खूब पौटिशियम होता है।
सब्जियां
दस्त लगने पर गोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली जैसी पत्तेदार सब्जियां से नहीं खानी चाहिए। इनमें फाइबर खूब होता है जो दस्त को बढ़ा सकता है।
क्या खिलाएं?
दस्त लगने पर बच्चों को हल्का खाना ही खिलाएं। यह पाचन क्रिया पर एक्स्ट्रा भार नहीं डालता है और दस्त भी जल्दी सही हो जाते हैं। अब चाहे तो बच्चों को चावल, दलिया और दही खिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications