Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बच्चों के बारे में कैसे सीखें
आप गर्भवती हैं, लेकिन बच्चे के बारे में वास्तव में कुछ भी नहीं जानतीं? हम सभी जानते हैं कि बच्चे का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन अगर आप इस लेख को पढ़ लें,तो आप पता लगा सकेंगी कि बच्चे के बारे में ज्ञान कैसे हो ताकि, रातों की नींद हराम होने और परेशान होने से बचने के अलावा, आप बच्चे का सुख ले पाने व इसके खूबसूरत पक्ष का अनुभव कर पाने में सक्षम हो जाएं।

कदम
1. इसका अवलोकन करें। यदि आपके पास बहुत सारे सवाल हैं, तो उनका उत्तर पाने का सबसे आसान तरीका है कि इसे पढ़ें। ध्यान रखें कि हर बच्चा अलग होता है तथा इंटरनेट में मिले कुछ समाधान हमेशा सही जवाब नहीं होते।
2. शिशुओं की किताबें पढ़ें। आपको यह एक लाइब्रेरी या अन्य किताबों की दुकानों में मिल जायेंगी। एक बच्चे की किताब में आपको ज्यादातर केवल बुनियादी चीजें मिलेंगी जैसे कि:
- मैं बोतल कैसे बनाऊं ?
- मैं बच्चे को कैसे सुलाऊं ?
- मैं उसका रोना कैसे बंद करूं ?
- बच्चों की कई अद्यतन किताबें उपलब्ध हैं,इसलिए पुस्तकालय में जाकर देखें कि वहाँ क्या उपलब्ध है।
3. अपने स्थानीय हाई स्कूल या कॉलेज से शिशु विकास की कक्षा लें।
4. किसी दोस्त से राय लें। यह दोस्त ऐसा कोई हो जिसके बच्चे हों और वह उनके बारे में काफी कुछ जानती हो।आप अपने माता पिता से भी मदद मांग सकती हैं। याद रखें कि उन्होंने आपको बड़ा किया है!
5. अनुभवों से सीखें। यह महत्वपूर्ण है। हर बच्चा पूरी तरह से अलग है और किताबें और इंटरनेट आपके सभी सवालों का जवाब नहीं देंगे। यदि आप अपनी गलतियों से सीखते हैं, तो आप एक प्रसन्न माता पिता बन पायेंगे और तब भी तनाव या परेशानी से बच सकेंगे जब आपका बच्चा चुप न रहा हो!
सुझाव
- अगर आपको समझ में न आये कि क्या करना है,तो भी तनाव न लें। इससे आप न केवल बीमार पड़ जायेंगे बल्कि अपने बच्चे का सुख भी नहीं ले पायेंगे।
- बच्चे के जन्म से पूर्व जितना हो सके,उतना सीख लें, तो आपकी तैयारी अच्छी रहेगी।
- आनन्द लें! तब भी जबकि अगर आप बच्चों के बारे में बिल्कुल कुछ भी नहीं जानती हों। बच्चे सुखद होते हैं। और हाँ, उनका ख्याल करना पड़ता हैं, लेकिन अगर आपको इनसे ज्यादा प्यार है, तो आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा!
- अपने बच्चे का आनंद लें, इससे पहले कि वह बड़ा हो जाये और रात में एक किशोर की तरह चुपचाप खिसक ले ...



Click it and Unblock the Notifications
