Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपका बच्चा भी कब्ज का शिकार है?
बच्चों में कब्ज की परेशानी होना एक आम समस्या है जिसका इलाज कई बार माता-पिता तथा चिकित्सकों के लिये एक चुनौती बन जाती है। सामान्यत: शिशु रोग चिकित्सक से परामर्श करने वालों में से तीन फीसदी बच्चे कब्ज के मरीज होते हैं तथा शिशु के पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने वाले में से 25 फीसदी बच्चे कब्ज से पीडि़त होते हैं।

लक्षण
- मल त्याग हफ्ते में तीन बार होना
- मल शुष्क अथवा असामान्य रुप से बड़ा होना
- मल त्याग में दर्द होना
कब्ज के प्रकार
दो सप्ताह से कम समय के कब्ज को एक्यूट कॉन्स्टीपेशन कहा जाता है, तथा इससे ज्यादा समय से हो तो क्रॉनिक कॉन्सटीपेशन कहा जाता है।
एक्यूट कॉन्सटीपेशन इन परिस्थितियों में होता है:
1 माता के दूध के साथ जब ऊपर के दूध की शुरुआत की जाती है।
2 दूध के साथ जब ठोस आहार की शुरुआत की जाती है
3 बच्चे को कोई अन्य बीमारी हो जाती है जिसमें बच्चे का खाना पीना कम हो जाता है।
कब्ज के कारण
- बच्चों के कब्ज का प्रमुख कारण फंक्शनल कॉन्स्टीपेशन है जिसमें सामान्य परीक्षण तथा जांचों में कोई खराबी या विकृती नहीं
- पाई जाती है। यह बच्चे के मल त्याग के दर्द के अनुभव से शुरु होती है तथा इस दर्द की वजह से बच्चा मल त्यागने में भी डरता है। जिससे बच्चे को और ज्यादा दर्द होता है।
- कब्ज की परेशानी उन बच्चों में ज्यादा होती है जिनके आहार में रेशा और पानी कम मात्रा में होता है।
- कब्ज की वजह थायरायड की बीमारी, गेहूं अथवा दूध की एलर्जी, आंतों की बनावट में कोई जन्मजात खराबी भी हो सकती है।
कब्ज से बचने के सुझाव
1 बच्चों को पानी का खूब सेवन कराएं
2 संतुलित आहार दें। रेशेदार पदार्थ ज्यादा मात्रा में खिलाएं।
3 बच्चों को शारीरिक व्यायाम के लिये प्रोत्साहित करें।
4 बच्चों में रोजाना एक ही समय पर शौचालय जाने की आदत डालें।
इलाज
- कब्ज के लक्षण दिखते ही शीघ्र ही डॉक्टर का परामर्श लें।
- कई माता-पिता दवा के डर से कब्ज का इलाज नहीं करवाते, इसमें कई बार कब्ज की समस्या गंभीर हो जाती है।
- कब्ज का इलाज प्रारम्भिक लक्षण के दिखते ही शुरु कर देना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
