Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अपने बच्चे को खाने की ज़बरदस्ती न करें
क्या आप उन माता पिता में से हैं जो अपने बच्चों को खाना पूरी तरह खत्म करने के लिए कहते हैं ताकि वे स्वस्थ रहें? यदि आपका उत्तर हाँ है तो अब वह समय आ गया है जब आपको समझना चाहिए कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
परंतु क्या आप जानते हैं कि बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने के कई दुष्परिणाम होते हैं? इसके कई दुष्परिणाम हैं क्योंकि ये खाने के साथ नकारात्मकता जोड़ते हैं।
बच्चों के कब्ज़ के इलाज के घरेलु नुस्खे
माता पिता होने के नाते आपको यह जानना आवश्यक है कि बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने के क्या दुष्परिणाम होते हैं।

व्यावहारिक बनें और बच्चों की आहार संबंधी स्वस्थ आदतों के बारे में जानें। मोटा होने के लिए खाना और स्वस्थ रहने के लिए खाना दोनों बातें पूरी तरह भिन्न हैं। यदि आपका बच्चा खाने में नखरे दिखाता है तो भी चिंता न करें। उसे स्वस्थ आहार खिलाएं।
यह उनके स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए बहुत अच्छा होगा। यहाँ हम बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में चर्चा करेंगे।

खाने की आदतों पर प्रभाव
ऐसे खाद्य पदार्थ जो बच्चों को पसंद नहीं हैं उन्हें खिलाने की जबरदस्ती करना गलत बात है। इससे वे ऐसा सोचते हैं कि उन्हें अपनी आहार संबंधी आदतों के बारे में निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। यह बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने का एक प्रमुख दुष्परिणाम है।

भोजन संबंधी विकार
बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने से बच्चों पर न केवल मानसिक तनाव आता है बल्कि इसका शारीरिक प्रभाव भी पड़ता है। बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने से बीमारियाँ जैसे एनेरेक्सिया (खाने में अरुचि) या ब्युलिमिया (खाना उगलने की आदत) होने की संभावना होती है। इसका प्रभाव थोड़े समय के लिए नहीं रहता बल्कि बच्चों पर इसका प्रभाव काफी समय तक रहता है।

बचपन का मोटापा
आप बच्चों को क्या और कैसे सिखाते हैं, इस पर बच्चों की आदतों का निर्माण होता है। मोटे बच्चे प्यारे लगते हैं परन्तु आवश्यक नहीं कि वे हमेशा स्वस्थ रहें। यदि अब्छों को वे चीज़े खिलाई जाएँ जो उन्हें पसंद नहीं हैं तो इसके कारण बच्चों में मोटापे की समस्या हो सकती है।
प्राकृतिक भूख को प्रभावित करना
हमारा शरीर एक लय पर काम करता है तथा यही बात हमारी भूख पर भी लागू होती है। बिना समय का ध्यान रखे बच्चों पर खाने के लिए जबरदस्ती करने से उनकी प्राकृतिक भूख पर प्रभाव पड़ता है। इससे उनका झुकाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक विकल्पों की ओर होता है क्योंकि वे अपनी आहार संबंधी आदतों में उचित समय का पालन नहीं करते।

दृष्टिकोण में परिवर्तन
यदि किसी चीज़ में बच्चों की रूचि खो जाती है तो बच्चों से उसे करवाना बहुत कठिन होता है। बच्चों को खाने की जबरदस्ती करने का एक प्रमुख दुष्परिणाम यह होता है कि इससे खाने के प्रति नकारात्मकता का विकास होता है। इससे खाने के प्रति उनका दृष्टिकोण प्रभावित होता है।
पाचन संबंधी गड़बड़ी
बच्चों पर खाने की जबरदस्ती करने का एक प्रमुख दुष्परिणाम यह होता है कि उनमें पाचन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। अस्वस्थ आहार और अनुचित आहार की आदतें इसका प्रमुख कारण है।



Click it and Unblock the Notifications