Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
बच्चे के सामने धूम्रपान करना यानी उनकी सेहत के साथ खिलवाड़
स्मोकिंग करने वालों को ध्यान नहीं रहता है कि वो कहां खड़े और किसके पास खड़े होकर धूम्रपान करने में लगे हुए हैं, उन्हे तो बस अपनी तलब बुझाने की लगी रहती है। इस चक्कर में कई ऐसे लोग बीमार पड़ जाते हैं जो कभी इनका सेवन करते ही नहीं है।
READ: ऐसी कौन सी बातें हैं जो यंगस्टर्स अपने पैरेंट्स से छुपाते हैं
हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है कि हर साल लगभग हजार लोग धूम्रपान नहीं करते हुए भी आसपास के लोगों द्वारा धूम्रपान के प्रभाव से मारे जाते हैं क्योंकि उनकी सांसों में वो जहारीला धुंअा भर जाता है।
READ: धूम्रपान छोड़ने के पुरुषों के लिए 20 उपाय
इसके सबसे ज्यादा शिकार बच्चे होते हैं। उनका नाजुक शरीर सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव में आ जाता है। आइए जानते हैं कि बच्चों के पास धूम्रपान क्यों नहीं करना चाहिए:

FACT 1.
बच्चों के पास धूम्रपान करने से बच्चों में अकस्मात मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि उनमें ऐसे सिंड्रोम डेवलप हो जाते हैं।

FACT 2.
बच्चों के नजदीक धूम्रपान करने से उन्हे निमोनिया और ब्रोनकाईटिस भी हो सकता है।

FACT 3.
अगर घर का कोई सदस्य धूम्रपान करता है तो बच्चों के विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है।

FACT 4.
घर में सिगरेट का धुंआ भरा होने की वजह से बच्चों के कानों में संक्रमण होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।

FACT 5.
बड़ों द्वारा धुम्रपान की वजह से बच्चों को कफ बहुत बनता है। इससे उन्हे सांस लेने में तकलीफ होती है।

FACT 6.
बचपन से ऐसा माहौल देखने के बाद बच्चे भी बड़े होकर धूम्रपान करने के आदी हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
