Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपका बच्चा भी नाखून चबाता है, जानें कैसे छुड़ाए ये आदत
आपने कई लोगों को नाखून चबाते देखा होगा, कई लोग नवर्स होकर ऐसा करते हैं। लेकिन आपने ये आदत बच्चों में बहुत ज्यादा देखी होगी। टीवी देखते हुए या बैठे हुए नाखून चबाने लगते है। कई रोक टोक के बाद भी बच्चों की ये आदतें आसानी से नहीं जाती है। कई बार बच्चों की ये आदतें परेशानी का कारण बन जाती हैं, बार बार समझाएं जाने के बावजूद भी बच्चा इस आदत को नहीं छोड़ पाता।
क्योंकि नाखून में कई सारे बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं। चबाने से उनके पेट में गंदगी चली जाती हैं और वे बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के नाखून चबाने की आदत से परेशान है तो चिंता मत कीजिए, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे की यह खराब आदत आसानी से छुड़वा सकते हैं।

नीम लगाएं
अगर आपका बच्चा नाखून चबाता है तो उसके नाखूनों पर किसी भी प्रकार की कड़वी चीज लगा दें जैसे कि नीम की पत्तियों का रस। क्योंकि आप जानते हैं कि नीम की पत्तियां काफी कड़वी होती हैं, जब भी वह अपने नाखूनों को मुंह से काटने की कोशिश करेगा तो उसको कड़वाहट महसूस होगी। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों की जगह मिर्ची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आमतौर पर प्रयोग किए जाने वाले सबसे आम उपायों में से एक हैं। ऐसा लगातार करने से कुछ ही दिनों में बच्चा नाखून चबाने छोड़ देगा।

नेल पॉलिश रिमूवर
नाखून चबाने कि आदत को रोकने के लिए आप नेल पॉलिश रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के नाखूनों पर नेल पॉलिश रिमूवर लगा दें, नेल पॉलिश रिमूवर के खराब स्वाद के कारण बच्चा नाखून मुंह के पास नहीं ले जाए

बैंडेज या स्टिकर
अगर आपका बच्चा आपकी सुन नहीं रहा है या वो इस आदत को छोड़ नहीं पा रहा है तो इस आदत को दूर करने के लिए आप उनकी उंगलियों पर बैंडेज या स्टिकर लगा दें। इससे उन्हें याद आता रहेगा कि नाखून नहीं चबाने है।

नाखून छोटे रखें
बच्चों को नाखून चबाने की आदत से रोकना है तो
समय समय पर या हर सप्ताह बच्चे को नाखून काटें। जब उनके नाखून बढ़ेंगे ही नहीं तो ये आदत खुद ब खुद छूट जाएगीं।



Click it and Unblock the Notifications
