Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
अपनाएं बस यह तीन उपाय, तेजी से बढ़ेगी बच्चे की हाइट
बचपन की अवस्था में बच्चे का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है, साथ ही उसकी हाइट भी बढ़ने लगती है। हालांकि, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कुछ बच्चों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है और ऐसे में वह एक हाइट पर ही रूक जाते हैं, जो पैरेंट्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इस स्थिति में कुछ पैरेंट्स इस हद तक परेशान हो जाते हैं कि वह कोई भी उपाय करने के लिए तैयार हो जाते हैं। कभी-कभी तो वह बच्चों को
दवाईयां तक देने से नहीं चूकते।चूंकि लंबी हाइट को अच्छे स्वाथ्स्य से जोड़कर देखा जाता है तो ऐसे में अपने बच्चों को हेल्दी बनाने के लिए माता-पिता किसी भी हद तक जाते हैं। हालांकि, यहां आपको यह भी समझना चाहिए कि आपके बच्चे के समग्र विकास और बढ़ती ऊंचाई में आनुवंशिकी और हार्मोन की प्रमुख भूमिका होती है, वहीं इसके कुछ अन्य कारक भी हो सकते हैं जो बच्चे की हाइट बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। हो सकता है कि आपके बच्चे की हाइट भी ना बढ़ रही हो तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बच्चे की हाइट बढ़ाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

खाने का रखें ख्याल
यह तो हम सभी जानते हैं कि खाना सिर्फ पेट भरने का माध्यम नहीं है, बल्कि वास्तव में यह हमारी ओवर ऑल ग्रोथ पर भी असर डालता है। इसलिए उन पोषक तत्वों पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है, जो आप बच्चे को दे रहे हैं। यह केवल शरीर का वजन ही नहीं है जो भोजन के सेवन से प्रभावित होता है बल्कि यह कई अन्य कारकों को भी प्रभावित कर सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने से व्यक्ति को स्वस्थ रहने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है जो उन्हें विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। वहीं, जहां तक बच्चे के कद का सवाल है, पोषक तत्वों से भरपूर सही आहार उन्हें लंबा होने में मदद करता है। इसलिए, पैरेंट्स को अपने बच्चे के खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कई खाद्य पदार्थ होते हैं, जो आपके बच्चे की लंबाई को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं-कैल्शियम युक्त आहार।
• दूध व दूध से बने प्रोडक्ट्स
• हरे पत्ते वाली सब्जियां
• अंडे
• भीगे हुए चना
• बादाम जैसे मेवे
• मशरूम और सोया
• संतरा जैसे फल

व्यायाम को ना करें नजरअंदाज
एक्सरसाइज करना सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी उतना ही आवश्यक है। याद रखें कि जब बात अच्छी हाइट पाने की आती है, तो इसमें व्यायाम एक प्रमुख भूमिका निभाता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपके बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होगा। छोटी उम्र से ही अपने बच्चे को सरल व्यायामों को करने ना केवल बच्चे अधिक एक्टिव बनते हैं, बल्कि इससे लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। यह उनके बॉडी पॉश्चर को भी बेहतर बनाता है। आप बच्चे को हर दिन एक न्यू एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करवा सकते हैं और उन्हें अधिक लंबा बनाने में मदद कर सकते हैं। जैसे-
• साइकिलिंग
• स्ट्रेचिंग
• स्किपिंग
• रनिंग
• जंपिंग
• स्विमिंग
• योग

बेहतर नींद भी है जरूरी
बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है। वहीं, बच्चों के लिए नींद का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि बच्चे को लंबा होने के लिए इसकी जरूरत है। चूंकि शरीर के ग्रोथ हार्मोन तब बेहतर तरीके से काम काम करते हैं जब हम सो रहे होते हैं। इसलिए अच्छी तरह से आराम करना और बच्चे की हाइट का आपस में सीधा कनेक्शन है। एचजीएच के नाम से जाना जाने वाला यह हार्मोन आपके बच्चे की ऊंचाई बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होता है। यहां कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना है-
• सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा दिन में कम से कम 8 घंटे सो रहा है।
• अपने बच्चे को सुलाने के लिए ढीले कपड़े पहनाएं।
• आपके बच्चे का बिस्तर आरामदायक और साफ होना चाहिए।
कई बार बच्चे की हाइट ना बढ़ने पर हम उसके जीन्स को दोष देते हैं। लेकिन कभी-कभी लाइफस्टाइल भी बच्चे की हाइट को बहुत प्रभावित करता है। तो बस आज ही बच्चे के लाइफस्टाइल में यह चेंज करें। आप पाएंगे कि बच्चे की ग्रोथ बेहतर तरीके से होना शुरू हो गई है।



Click it and Unblock the Notifications
