Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
डिजिटल नहीं, प्रिंट किताबों से पढ़कर सुनाएं अपने बच्चों को कहानियां
किताबें पढ़ने से बच्चों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे बच्चों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनती है और किताबों में दिलचस्पी भी बढ़ती है। इसके अलावा किताबों से शिक्षा भी बढ़ती है और बच्चों की भाषा और बौद्धिक विकास भी होता है।

आजकल बच्चों की किताबों की जगह ई-बुक्स, स्टोरीटेलिंग ऐप्स और इंटरैक्टिव किताबों ने ले ली है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन द्वारा करवाई गई एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने रीडिंग के विभिन्न माध्यमों पर रिसर्च की। इसमें 37 माता-पिता और उनके बच्चों को शामिल किया गया था। इसमें बच्चों को प्रिंट बुक, टैबलेट बुक और इंटरैक्टिव टैबलेट बुक पढ़ने के लिए दी गईं। ये सभी बच्चे 2 से 3 साल की उम्र के थे।
शोधकर्ताओं ने जाना कि जब माता-पिता डिजीटल किताबें पढ़ते हैं तो रीडिंग अच्छी नहीं रहती है। ऐसे में बच्चे उनकी रीडिंग में दखल देकर टैबलेट ले लेते हैं ताकि वो खुद उसे पढ़ सकें।
ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को टैबलेट से दूर रखने की कोशिश करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इस वजह से बच्चे अपने माता-पिता की बात नहीं सुनते हैं और उनकी बात का उल्लंघन करने लगते हैं।

टैबलेट और ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बाकी एक्टिविटीज से हमारा ध्यान भटकाते हैं। बच्चों को इन चीजों से बिलकुल दूर रहना चाहिए। स्टोरीटेलिंग ऐप एक विकल्प हो सकता है लेकिन इसे भी वो अपने बच्चों के साथ इंजॉय नहीं कर सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चों में रीडिंग हैबिट डालना चाहते हैं तो उसके लिए प्रिंट पिक्चर बुक लाएं और किसी अन्य एक्टिविटी जैसे कि गेमिंग या वीडियो देखने के लिए टैबलेट का इस्तेमाल करें।
इस स्टडी से पता चलता है कि रीडिंग हमारे और हमारे बच्चों के लिए कितनी फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
