Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अपने हाइपरएक्टिव बच्चे की एनर्जी को इस तरह करें चैनलाइज
ूं तो हर बच्चा स्वभाव से काफी चंचल व एनर्जेटिक होता है और उनकी यह एनर्जी पैरेंट्स को काफी अच्छी भी लगती है। लेकिन जो बच्चे हाइपरएक्टिव होते हैं, वे सामान्य बच्चों की तुलना में बहुत अधिक एक्टिव होते हैं। जिसके कारण उनकी एनर्जी को चैनलाइज करना काफी कठिन होता है। अगर उनकी एनर्जी को सही ढंग से चैनलाइज ना किया जाए तो इससे वह काफी गुस्सैल हो जाते हैं। इसलिए, यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने हाइपर एक्टिव चाइल्ड की एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में करें शामिल
हाइपर एक्टिव बच्चे को हैंडल करने का सबसे अच्छा तरीक होता है कि आप उसे किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल करें। दरअसल, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को करने के लिए बहुत अधिक एनर्जी और एकाग्रता की जरूरत होती है। जिससे बच्चे को अपनी एनर्जी रिलीज करने का मौका मिलता है। तैराकी, कराटे, या मार्शल आर्ट जैसी किसी भी खेल गतिविधि में अपने बच्चे को शामिल करने से उसकी मसल्स को मजबूत बनाने और ध्यान केन्द्रित करने में उसे मदद मिलती है। साथ ही, इससे बच्चा एक नया खेल सीखता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना सीख जाता है।
घर के कामों में लें मदद
यदि आपका बच्चा हाइपरएक्टिव है और अत्यधिक एनर्जी के कारण वह आसानी से नहीं बैठता है, तो ऐसे में उसे शांत करने का सबसे आसान तरीका है कि आप उससे घर के कामों में मदद करें। दरअसल, छोटे बच्चों को घर के काम करने में काफी मजा आता है। साथ ही, इस तरह के कामों में उन्हें अपने ध्यान को एकाग्र करने में मदद मिलती है। आमतौर पर, हाइपर एक्टिव बच्चों को ध्यान केन्द्रित करने में समस्या होती है। ऐसे में इस तरह की एक्टिविटी से उन्हें फायदा मिलेगा।
बच्चों के साथ खेलें पजल्स
हाइपर एक्टिव बच्चों की एनर्जी रिलीज करने के साथ-साथ उनकी एकाग्रता बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके साथ कुछ पजल्स गेम खेले जाएं। मसलन, आप उनके साथ हॉपस्कॉच पजल गेम या फ्लोर मैट गेम खेल सकते हैं। यह ऐसे गेम हैं, जिसमें बच्चे को अपना ध्यान एकाग्र करने की जरूरत होती है। साथ ही, वह इसे काफी एन्जॉय भी करता है। आपको यह समझने की जरूरत होती है कि हाइपर एक्टिव बच्चे केे शरीर के साथ-साथ माइंड को भी बिजी रखना जरूरी होता है।
आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटीज में करें शामिल
छोटे बच्चों को कलर व क्राफ्ट अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने हाइपर एक्टिव बच्चे की एनर्जी को एक पॉजिटिव तरीके से रिलीज करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसके साथ मिलकर आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटीज कर सकते हैं। फिर चाहे वे पेंटिंग, ड्राइंग या कलरिंग हो, यह बच्चे को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का भी एक मौका देता है।
कैंपिंग या एडवेंचर्स एक्टिविटीज में करें शामिल
हाइपर एक्टिव बच्चों को आउटडोर एक्टिविटीज करना काफी अच्छा लगता है। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है। इसलिए छुट्टी के दिन आप अपने बच्चों के साथ बाहर जाने की प्लानिंग करें और उनके साथ कुछ एडवेंचर्स एक्टिविटीज करें। इससे यकीनन उन्हें काफी अच्छा लगेगा। साथ ही वे प्रकृति के साथ भी खुद को कनेक्टेड महसूस करेंगे।
बच्चे के साथ मिलकर करें गार्डनिंग
गार्डनिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें बच्चे को बेहद आनंद आता है। गार्डनिंग के दौरान बच्चे खुद को प्रकृति के निकट पाते हैं और कई तरह की एक्टिविटीज में खुद को इनवॉल्व करते हैं। जिसके कारण उनका दिमाग शांत होता है और वह अधिक बिजी रहते हैं। यह उनकी एनर्जी रिलीज करने का एक अच्छा तरीका है। अगर आप बच्चों को गार्डनिंग के काम में बिजी रखना चाहते हैं तो जरूरी नहीं है कि आपके पास एक बड़ा बगीचा हो। आप पौधे लगाने के लिए कुछ बीज और कागज़ के कप लेकर शुरुआत कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
