Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Parenting Tips : दूसरों की तरह अच्छा पैरेंट बनने की ना करें कोशिश, ऐसे करें बच्चे की परवरिश
पैरेंट बनना किसी भी कपल के जीवन का एक नया फेज़ होता है। माता-पिता बनने के साथ ही उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं और वह एक अच्छा पैरेंट बनना चाहते हैं। हालांकि, इसके कारण कभी-कभी वे बहुत अधिक इमोशनली स्ट्रेस्ड भी महसूस करते हैं। जब वे दूसरे बच्चों और उनकी अचीवमेंट के बारे में सुनते हैं तो वे खुद को ही दोष देने लग जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे एक अच्छे पैरेंट साबित नहीं हुए है। जिससे उन्हें गिल्ट होता है।
चूंकि हर व्यक्ति अलग होता है, इसलिए उनका पैरेंटिंग स्टाइल भी अलग होता है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति के पैरेंटिंग स्टाइल को सही और दूसरे को गलत नहीं कहा जा सकता है। बेहतर होगा कि आप स्ट्रेस फ्री तरीके से अपने बच्चे की परवरिश करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैरेंटिंग के सोशल प्रेशर को आसानी से हैंडल कर सकते हैं-

सच को करें स्वीकार
ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति अपने दुख का कारण खुद ही होता है। ऐसा ही कुछ पैरेंटिंग के दौरान भी होता है। हम सभी अपने बच्चे के लिए बेस्ट चाहते हैं और खुद से जरूरत से ज्यादा ही उम्मीद लगा लेते हैं। इसलिए, जब हम उन उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो हमें निराशा होती है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप यह समझें कि एक पैरेंट के रूप में आपकी अपनी भी कुछ लिमिटेशन हैं। आपको पहले अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझना होगा। साथ ही साथ, अपनी स्थिति को स्वीकार करें और रिएलिटी के आधार पर ही खुद से उम्मीदें रखें। जब आपकी उम्मीदें सही होंगी तो आप यकीनन अपने बच्चे को बेस्ट दे पाएंगे।
दूसरों से ना करें तुलना
कई बार हम पैरेंटहुड के सोशल प्रेशर के कारण मानसिक तनाव इसलिए भी महसूस करते हैं, क्योंकि हम खुद की तुलना दूसरे पैरेंट्स से करने लग जाते हैं। मसलन, अगर किसी के बच्चे ने कोई उपलब्धि हासिल की है और हमारा बच्चा उसे हासिल नहीं कर पाया है तो एक पैरेंट के रूप में हम खुद को ही हारा हुआ महसूस करते हैं। आपको पहले यह समझने की जरूरत है कि हर व्यक्ति का पैरेंटिंग स्टाइल है और हर बच्चा खुद में यूनिक है। इसलिए, आपके बच्चे की उपलब्धि दूसरों के समान नहीं हो सकती है।
बच्चों को सिखाएं अच्छे वैल्यूज
भले ही आपका पैरेंटिंग स्टाइल अलग है, लेकिन फिर भी अपने बच्चे को अच्छे वैल्यूज सिखाना पैरेंट्स की ही जिम्मेदारी होती है। यह बच्चे के सफल जीवन के लिए बेहद जरूरी है। कभी भी आप अपने पैरेंटिंग वैल्यूज की दूसरे पैरेंट्स से तुलना ना करें। बेहतर होगा कि आप पहले उन वैल्यूज के बारे में किसी डायरी में लिखें, जिन्हें आप अपने बच्चे में देखना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें इन बातों के बारे में सिखाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आपके लिए उन्हें बेहतर इंसान बनाने में मदद मिलेगी।
अपने पार्टनर से करें बात
पैरेंटिंग सिर्फ एक व्यक्ति या पार्टनर की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक टीम वर्क है। माता और पिता दोनों की मिली-जुली कोशिशों के कारण ही वे अपने बच्चे को बेहतर परवरिश दे पाते हैं। इसलिए, अगर आप बाहरी लोगों का पैरेंटिंग प्रेशर बेहतर तरीके से हैंडल करना चाहते हैं तो ऐसे में पहले आपको इस विषय में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। इससे आप दोनों को बच्चे की जिम्मेदारियां बांटने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जब वे दोनें एक ही बात या पैरेंटिंग स्टाइल पर सहमत होते हैं तो वे अपने बच्चे की बेहतर परवरिश अधिक आसानी से कर पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
