Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रसव के बाद कैसे पहने साड़ी?
प्रसव के बाद किसी भी महिला को साड़ी पहननी ही पड़ जाती है। चाहे घर पर कोई तीज-त्योहार पड़े या फिर कोई भी पार्टी, हमारी भारतीय परमपरा और संस्कृति में साड़ी का बहुत मोल है। इसलिए साड़ी पहनना तो हम छोड़ ही नहीं सकते। अगर आप की नई-नई डिलीवरी हुई है और आपको साड़ी पहननी पड़ रही है, तो घबराइये नहीं। आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताएंगे, जिससे साड़ी को बड़ी ही सावधानी के साथ पहना जा सकता है।

साड़ी पहनने के लिए खास टिप्स-
1. कभी भी पेटीकोट को कस कर न बांधे। भले ही आपका सामान्य प्रसव हुआ हो या फिर सी सेक्शन, आपको अपने का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आपके पेट और पूडू की मासपेशियां कई भंयकर दौर से गुजर चुकी हैं इसललिए उन पर कस कर दबाव न डालें। पेटीकोट को ढीला बांधे और आराम महसूस करें।
2. अगर आप का सीजेरियन हुआ है, तो साडी को टांके के ऊपर से बांधे। अगर आप भारी साड़ी बांधेगी तो साड़ी का भार नीचे की ओर सरकेगा और आपके टांके निकल सकते हैं।
3. हमेशा एक हल्की साड़ी पहने, जो कि कॉटन की हो। कॉटन की साड़ी को अपनी कमर पर हल्का बाधें। इससे पैर पर भी बिल्कुल भार नहीं पड़ता और चलने-फिरने, उठने-बैठने में भी आसानी होती है।
5. भारी और मोटे बॉर्डर वाली साड़ी को नजरअंदाज करें। अगर साड़ी जरी बॉर्डर की है तो आप उसे बांधते वक्त अपने पेट को चोट पहुंचा सकती हैं। साड़ी के बॉर्डर तारों से बने होते हैं, जो पेट पर पड़े टांको को खरोच पहुंचा सकते हैं। यह नुक्सानदायक और दर्द भरा हो सकता है, इसलिए हमेशा प्लेन साड़ी का ही चुनाव करें।
6. आप जिस तरह से अपनी साड़ी को बांधती हैं, वह भी शरीर पर असर डालता है। ऐसी बहुत सी स्टाइल हैं, जो आपकी कमर पर कम वजन डाल सकती है। अगर आप बंगाली स्टाइल में साड़ी बांधे तो वेस्ट पर लोड कम हो जाएगा। इसमें प्लेट्स नहीं पड़ती और दो पल्लू होते हैं, जिससे कंधे पर भार आता है, न की कमर पर।



Click it and Unblock the Notifications
