Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह से पीड़ित नई मांओ के लिये हेल्थ टिप्स
वे महिलाएं जिन्हें पहले से ही मधुमेह है और उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।
जब शरीर के इंसुलिन के स्तर में एक असंतुलन आ जाता है, तो रक्त में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है और इसी वजह से मधुमेह की बीमारी होती है।
भारत में मधुमेह एक आम सी बीमारी बनती जा रही है जो, 40 वर्ष की आयु के ऊपर को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लेती है। यही नहीं आज कल तो यह बच्चों को भी हो रही है।
वे महिलाएं जिन्हें पहले से ही मधुमेह है और उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।
अपनी बीमारी का ख्याल रखने के साथ साथ शिशु की भी देखभाल करना बहुत ही बड़ी बात होती है। ऐसे में आपको नीचे दिये हुए टिप्स का पालन करना चाहिये, जिससे आपकी तकलीफ थोड़ी कम हो सके।

TIP: 1
सबसे पहले ये मानना जरुरी है कि आप मधुमेह को झेलने की ताकत रखती हैं इसलिये आपको कभी भी निराश नहीं होना है।

TIP: 2
प्रेगनेंसी के बाद आपके शरीर को बहुत कुछ सहना हुआ होगा इसलिये अपने डॉक्टर से बात करें और उनके बताए हुए डाइट का पालन करें, जिससे मधुमेह के लक्षणों से लड़ने में हिम्मत मिले।

TIP: 3
नियमित तौर पर अपना ब्लड टेस्ट करवाती रहें, जिससे पता चल सके कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं। क्योंकि शरीर में होने वाले हार्मोनल परिर्वतन की वजह से ब्लड शुगर लेवल इधर उधर हो सकता है।

TIP: 4
कोशिश करें कि रोजाना व्यायाम करती रहें, जिससे आपका प्रेगनेंसी का वजन कम हो सके। क्योंकि अत्यधिक वजन मधुमेह के लक्षणों को बढा सकता है।

TIP: 5
हालाकि आप अपने बच्चे की केयर करने में काफी बिजी रहेंगी लेकिन आपके लिये बहुत जरुरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। मधुमेह में लोंगो को काफी थकान महसूस होती है।

TIP: 6
मधुमेह में अपने शिशु को स्तनपान करवाना काफी नॉर्मल सी बात है। लेकिन एक बार ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें।

TIP: 7
कोशिश करें कि आप हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अपने आहार को छोटे छोटे हिस्से में बांटे क्योंकि नई मांओ को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत काफी आम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
