Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सी-सेक्शन के बाद सम्भलकर! हो सकते हैं ये इंफेक्शन
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद टांके और जख्म को ठीक होने में समय लगता है और उसका सही तरह से देखभाल करने की भी जरुरत होती है।
अगर जख्म के जगह पर कोई भी इंफेक्शन होता है उस जख्म को ठीक होने में समय लगता है। जख्म का ठीक से देखभाल नहीं करने पर सेप्टिक हो जाने का खतरा होता है। इसलिए सर्जरी के बाद डॉक्टर के सलाह को मानना बहुत ज़रूरी होता है। अगर किसी भी तरह का इंफेक्शन होता है तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाए।

वैसे सी-सेक्शन वाले जगह पर दर्द या सूजन होना आम बात है लेकिन कोई समस्या होने पर इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। शायद आप सोचते होंगे कि सी-सेक्शन होने के बाद क्या करना चाहिए क्या नहीं इसके बारे में

दर्द होना-
सी-सेक्शन एब्डोमनल सर्जरी होता है इसलिए वहां दर्द हो होगा ही। लेकिन पेनकिलर लेने पर थोड़ा आराम मिलता है।

वहां की त्वचा सूखी होना-
ये आम बात होता है क्योंकि इससे जख्म ठीक होने में आसानी होती है। लेकिन ज्यादा ड्राई होने पर मेडिकेटेड क्रीम वहां पर लगा सकते हैं।

खुजली-
जैसे-जैसे घाव सूखता है वहां की त्वचा रूखी होने लगती है इसलिए खुजली बहुत होता है। लेकिन ज्यादा जोर से न खुजलायें इससे वहां से फिर से ब्लीडिंग होने का खतरा होता है।

पसीना-
अगर सी-सेक्शन का जख्म त्वचा के परतो के बीच है तो पसीना आना नॉर्मल होता है।

क्या नॉर्मल नहीं होता-
वैसे तो सी-सेक्शन के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो जाता है। सी सेक्शन के बाद इन चीजों का खासकर ध्यान रखना चाहिए।

बहुत ज्यादा दर्द-
अगर पेनकिलर लेने के बावजूद भी बहुत दर्द हो रहा है, बैठ तक नहीं पा रहे हैं तो तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।

सूजन-
अगर सी-सेक्शन के बाद चीरा या टांके के आस पास सूजन है तो ये अंदर से इंफेक्शन होने का लक्षण भी हो सकता है।

ब्लीडिंग-
अगर जख्म में से खून निकल रहा है तो बिना कोई देरी किए डॉक्टर के पास जाये।

फीवर-
अगर दर्द और सूजन के साथ बुखार है तो समझ जाइए स्थिति गंभीर है।
घाव में से पस निकलना- घाव अगर ठीक होने लगे तो स्किन ड्राई हो जाता है लेकिन यदि ये अभी भी नहीं हो रहा है तो संभल जाइए ।
शरीर के दूसरे अंग में सूजन- अगर कांख या हाथ के नीचे सूजन है या गर्दन में दर्द है तो हो जाये सावधान।



Click it and Unblock the Notifications
