Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या होते है ब्रेस्टशैल, स्तनपान के दौरान कैसे करते है काम
ब्रैस्ट शैल एक ऐसा उत्पाद जो नई मांओं की स्तनपान की सहूलियत के लिए ईजाद किया गया है, लेकिन कई माएं इस बारे में नहीं जानती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से डॉक्टर्स जिन महिलाओं को स्तनपान कराते समय किसी तरह की तकलीफ होती हैं, उन्हें ब्रैस्ट शैल के इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। जिन महिलाओं के निप्पल उल्टे (इनवर्टिड), निप्पल में दर्द, या स्तनों से रिसाव होता हैं। उनके लिए ब्रैस्टशैल एक प्रभावी उत्पाद बन सकता है।
ब्रेस्ट शैल सिलिकॉन या प्लास्टिक से मिलकर बनते हैं। जिसे स्तनों को अच्छे से कवर किया जाता है। इसके गोलनुमा सतह को स्तनों के चारों तरफ एक कवच की तरह कवर किया जाता है, इसके बीच में छेद होता है। इन छेदों से निप्पल बाहर की तरफ निकले हुए होते हैं। यह निप्पल पर हल्के से दबाव बनाएं रखते है। ध्यान रखें कि इसे पहनते समय आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
इस गोलनुमा सतह के अंदर एक और वायर होती है जिसमें निप्पल से लीक होने वाला दूध इक्ट्ठा होता है। जो निप्पल्स को फटने और दर्द से बचाता है।

ब्रैस्ट शैल कब मददगार होते है?
ब्रैस्ट शैल फ्लैट निप्पल, रिट्रेक्टिड निप्पल और इनवर्टिड निप्पल को ठीक करने के लिए पहना जाता है। अगर आप स्तनपान के दौरान ब्रैस्ट शैल पहनती हैं, तो यह आपके निप्पल को बाहर निकालते हैं और ये आपके शिशु के लिए स्तनपान आसान बनाता है।
ब्रैस्ट शैल आपके दर्दनाक और क्रैकड निप्पल को नर्सिंग ब्रा और स्तनपान कराने वाले कपड़े से रगड़ने से बचाता है। चूंकि यह आपके स्तनों को दर्द और तकलीफ़ से बचाता है, इसलिए इससे आपके निप्पल जल्दी ठीक हो सकते हैं।

दूध को करता है इक्ट्ठा
ब्रैस्ट शैल पहनने से हल्के ब्रैस्ट इंगोर्चमेंट से राहत मिलती है। यह निप्पल पर हल्का और लगातार दबाव बनाए रखता है और इससे आपके स्तनों से धीरे-धीरे बाहरी शैल में दूध निकलता है। चूंकि ब्रैस्ट शैल स्तनों का दूध इकट्ठा करता है, इससे आपको अचानक होने वाले रिसाव से बचाव मिलता है और आपके कपड़ों पर धब्बे लगने से भी बच जाता है। ब्रैस्टशैल की डिजाइन कुछ इस तरह होती है कि इसमें आराम से हवा की आवाजाही हो सकती है। इससे आपके स्तनों में सूजन नहीं आती है।

नहीं पिलाएं ये दूध बच्चें को
बैक्टीरिया, फंगस और गर्म, अंधेरे और नमी वाले क्षेत्र में बढ़ते हैं। ब्रैस्ट शैल में इकट्ठा हुआ दूध इन जीवों से दूषित हो सकता है। इसलिए आपको अपने शिशु को ब्रैस्ट शैल में इकट्ठा हुआ दूध नहीं पिलाना चाहिए।

देखभाल और सफाई
- वेंटिलेशन छेदों के साथ ब्रैस्ट शैल, आपके स्तनों और निप्पल में हवा की आवाजाही को बनाए रखता है।
- आपके स्तनों के टिशूज के चारों ओर हवा का संचरण आवश्यक है ताकि शैल में नमी को रोका जा सके। ब्रैस्ट मिल्क के कारण होने वाले नमी आपके स्तनों में तकलीफ़ का कारण बन सकती है। इसलिए आपको ब्रेकडाउन, रैशेस, निप्पल में दर्द, थ्रश और सूजन जैसी आम समस्या से निपटने के लिए अपने ब्रैस्ट शैल को साफ और सूखा रखना चाहिए।
- ब्रैस्ट शैल को साफ करना आसान है। उन्हें रोज़ गुनगुने साबुन के पानी से साफ करें, और फिर उन्हें अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे फिर से आप यूज में ले सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
